विज्ञापन

Dhar Accident: देर रात 4 और मजदूरों की हो गई मौत, भीषण हादसे में अब 16 लोगों ने गंवाई जान

Dhar Road Accident: धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा होटल हरीश के पास हुआ, जब घटाबिल्लौद से आ रहा वाहन रॉन्ग साइड में जाकर पलटा.

Dhar Accident: देर रात 4 और मजदूरों की हो गई मौत, भीषण हादसे में अब 16 लोगों ने गंवाई जान

Dhar Accident News: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में इलाज करा रहे 4 और लोगों की मौत हो गई. अब मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. इस हादसे पर पीएम मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया था. दरअसल, जिले के तिरला थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा होटल हरीश के पास हुआ, जब घटाबिल्लौद से आ रहा पिकअप रॉन्ग साइड में जाकर पलट गया.

बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 46 मजदूर सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि देर रात तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया.

कई अस्पतालों में भर्ती हैं घायल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, घायलों को तत्काल धार के जिला भोज अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में एक के बाद एक एंबुलेंस पहुंचने से हालात तनावपूर्ण हो गए. प्रशासन के मुताबिक, 13 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. 6 का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि 9 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही तिरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे सहित वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. संभाग आयुक्त के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान में मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई. प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन; कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close