विज्ञापन

10 हजार के बिजली बिल का सियासी ‘करंट’, छतरपुर कांग्रेस कार्यालय पर नोटिस चिपका तो गरमाई राजनीति

कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है. उन्होंने कहा कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद कई अध्यक्ष रह चुके हैं.

10 हजार के बिजली बिल का सियासी ‘करंट’, छतरपुर कांग्रेस कार्यालय पर नोटिस चिपका तो गरमाई राजनीति
छतरपुर कांग्रेस कार्यालय पर 10 हजार का बिल बकाया.

छतरपुर कांग्रेस कार्यालय पर बकाया बिजली बिल की राशि जमा कराने को लेकर कुर्की और मांग पत्र चस्पा किए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. विद्युत विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर 10,101 रुपये का बिल बकाया होने का नोटिस लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है. उन्होंने कहा कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद लखन पटेल, महाप्रसाद पटेल और वर्तमान में गगन यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. ऐसे में पुराने नाम पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े करती है.

Video: बीच सड़क पर दे दनादन, बेगम ने शौहर को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

कई स्थानों पर लाखों बकाया 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छतरपुर नगर पालिका सहित कई स्थानों पर लाखों रुपये की बकाया राशि है. कई भाजपा नेताओं पर भी बकाया है, लेकिन वहां विद्युत विभाग की नजर नहीं पड़ रही है.

भाजपा का कोई लेना-देना नहीं 

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनय पटेरिया ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया है तो विद्युत विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा का इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी बकायादार के खिलाफ विभाग वैधानिक कदम उठा सकता है.

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

दो वीडियो हो रहे वायरल 

इधर, इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कांग्रेस कार्यालय पर नोटिस चस्पा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति नोटिस को फाड़ता नजर आ रहा है. मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.  

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close