विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

BJP क्यों मना रही है इंदौर में पहली बार 'बिहार दिवस' ? सीएम बोले '...हीरे ही हीरे भरे पड़े हैं'

Bihar Foundation Day In Indore  :  इंदौर समेत कई जगह इस बार बीजेपी पहली बार बिहार दिवस मना रही है. इस बीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. सीएम यादव ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि असंभव से असंभव काम करने वाला बिहार से आता है...

BJP क्यों मना रही है इंदौर में पहली बार 'बिहार दिवस' ? सीएम बोले '...हीरे ही हीरे भरे पड़े हैं'

MP News In Hindi  :  इंदौर में भाजपा ने पहली बार शनिवार को 'बिहार स्थापना दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. सीएम यादव ने कहा कि 'मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि असंभव से असंभव काम करने वाला बिहार से आता है. जब विधर्मी यहां आए तो परमार वंश के शासकों ने देश-धर्म बचाने के लिए पूर्वोत्तर में शरण ली, उन्होंने बिहार में शरण ली इसलिए भोजपुरी भाषा में हमारा भी योगदान है. ऐसे कई ऐतिहासिक प्रमाण मिलेंगे. हमारी चंबल नदी गंगा जी से मिलकर बिहार की तरफ यात्रा करती है. सोन नदी छत्तीसगढ़ होते हुए बिहार में प्रेम लुटाती है'.

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 'बिहार दिवस' का ये कार्यक्रम काफी खास है. प्रवासी बिहारियों को साधने की बीजेपी की ये एक बड़ी कोशिश कही जा सकती हैं. ऐसा कहना है राजनीतिक जानकारों का. 

छठ पूजा के लिए बनाए जाएंगे तीन तलाब

 सीएम ने कहा- 'जो जितना अच्छा होता है, उसके साथ चुनौतियां भी उतनी जुड़ती जाती है. हमारी तो एक खदान में हीरा है, आपके तो पूरे बिहार में हीरे ही हीरे भरे पड़े हैं'. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की टीगरिया बादशाह और पिपल्याहाना तालाब पर 2 घाट बनना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री ने इंदौर में छठ पूजा के लिए तीन तालाबों पर घाट बनाए जाने की घोषणा की और छठ पूजा के समय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की सहभागिता रहेगी.

'मध्य प्रदेश के विकास में सहयोगी बनिए'

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित बिहार के लोगों से कहा कि इंदौर में रहें, इंदौर में जमे और बिहार को प्यार करें. खूब अच्छा काम करिए और मध्य प्रदेश के विकास में सहयोगी बनिए. अच्छे नागरिक के रूप में काम करें. अपने परिवार को थोड़ा टाइट करिए, बिहार सही रास्ता पर रहना चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने इस अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में लालू जी को जेल भिजवाने वाला वकील भी मैं ही हूं. एक तरफ लालू जी गरीबी की बात करके आगे बढ़े. उन्होंने क्या क्या किया आप सबको को मालूम है, जेल गए तो पत्नी मुख्यमंत्री फिर बेटा उपमुख्यमंत्री.

ये भी पढ़ें- सावधान! दाम में उछाल आते ही खेत से चोरी हो गई लहसुन, जानिए कहां हुई ये घटना?

ये भी पढ़ें- नक्सलमुक्त पंचायतों को मिलेंगे एक-एक करोड़, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com