विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

Scam in MP: एमपी में सामने आया 2 करोड़ 73 लाख रुपये का कथित गबन, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी ने जनपद पंचायत राजपुर और सेंधवा में पदस्थ रहने के दौरान शासकीय पोर्टल के लॉगिन, पासवर्ड और डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया. इस माध्यम से करीब 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की राशि को अवैध रूप से निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. यह मामला सरकारी वित्तीय प्रणाली में सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल खड़ा करता है.

Scam in MP: एमपी में सामने आया 2 करोड़ 73 लाख रुपये का कथित गबन, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Scam In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सेंधवा से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दरअसल, सरकारी योजनाओं की राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एक निलंबित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला करोड़ों रुपये के गबन से जुड़ा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जनपद पंचायत सेंधवा में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड -2 कर्मचारी पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ सेंधवा सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है. 24 मार्च 2026 को यह कार्रवाई जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई. जांच में सामने आया था कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन में हेरफेर किया.

 2 करोड़ 73 लाख रुपये का कथित गबन

आरोप है कि आरोपी ने जनपद पंचायत राजपुर और सेंधवा में पदस्थ रहने के दौरान शासकीय पोर्टल के लॉगिन, पासवर्ड और डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया. इस माध्यम से करीब 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की राशि को अवैध रूप से निजी खातों में ट्रांसफर किया गया. यह मामला सरकारी वित्तीय प्रणाली में सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल खड़ा करता है.

सरकारी योजनाओं की राशि में हेरफेर

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री संबल योजना और ग्रामीण विकास विभाग की राशि को धोखाधड़ी के जरिए निजी खातों में स्थानांतरित किया गया. ये दोनों योजनाएं गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए बनाई गई है. ऐसे में इस तरह की अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पंचायत सेवा नियमों के तहत भी प्रकरण कायम किया गया है.

यह भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस ने एक साथ की इतने नगर व मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें-किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा के अनुसार, मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वित्तीय लेनदेन की पूरी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- पन्ना में पहली बार दौड़ी ट्रेन, करीब 74 किलोमीटर लंबी सतना-पन्ना रेल परियोजना का काम हुआ पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com