विज्ञापन

Car Accident: कटनी में बेकाबू कार का कहर! बाजार में घुसी गाड़ी, चार दुकानें तबाह

Car Accident: कार चालक वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया. देखते ही देखते कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और सड़क किनारे लगी खोवा व अन्य दुकानों में जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

Car Accident: कटनी में बेकाबू कार का कहर! बाजार में घुसी गाड़ी, चार दुकानें तबाह

Car Accident in Katni:  कटनी शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिल्वर टॉकीज रोड की बताई जा रही है, जहां सुबह के समय लोगों की आवाजाही के बीच यह हादसा हुआ. हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए और चार दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया. देखते ही देखते कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और सड़क किनारे लगी खोवा व अन्य दुकानों में जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

चार दुकानें क्षतिग्रस्त, बाजार में मचा हड़कंप

हादसे में करीब चार दुकानों को नुकसान पहुंचा है. दुकान संचालकों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. हादसे के समय दुकान पर मौजूद कुछ लोग हल्के रूप से घायल भी हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीएसपी नेहा पच्चीसिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन चालक गाड़ी चलाने का प्रयास कर रहा था, तभी कार अनियंत्रित हो गई और दुकानों से टकरा गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त बाजारों में वाहन संचालन के लिए सख्त नियम लागू होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- MP की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को Tata Motors ने द‍िया होली तोहफा, घर भेज दी चमचमाती कार

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी, चालक की लापरवाही या अन्य कारणों से होने की आशंका है. क्षतिग्रस्त दुकानों के नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: कमलेश्वर पटेल का PM मोदी पर विवादित बयान, कहा-"बगैर ब्रेन वाला नेता देश का प्रधानमंत्री"

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close