विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2025

Accident :  तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, 35 लोग घायल, सागर- दमोह रोड की घटना

Sagar Damoh Road Accident : प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके आ रहे यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई. बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि करीब 35 बस सवार यात्री घायल हुए हैं. 

Accident :  तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, 35 लोग घायल, सागर- दमोह रोड की घटना

Bus Truck collision On Sagar Damoh Road : सागर में प्रयागराज महाकुंभ से आ रही एक बस बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई. बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. इस टक्कर में बस सवार करीब 35 यात्री घायल हुए हैं.ये हादसा सागर दमोह रोड पर चानोआ गांव के पास घटित हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा में इलाज के लिए लाया गया. NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, बस विदिशा जा रही थी. इस हादसे में बस सवार यात्रियों को मामूली छोटे आई हैं. हालांकि, राहत वाली बात ये है इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं मिली. घायल बैरसिया के बताए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Road Accident : महाकुंभ जा रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, छह गंभीर घायल

रीवा में चार लोगों की हुई है सड़क मौत 

बता दें, भोपाल, सागर रीवा से प्रयागराज की ओर जाने वाले NH 30 पर आए दिन इन दिनों सड़क हादसे घटित हो रहे हैं. वहीं, आज रात करीब 2 बजे यात्रियों से भरी एक कार ट्रक से भिड़ी थी. इस हादसे में अबतक कुल चाल लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 5 लोग गंभीररूप से घायल हैं. कार सवार महाकुंभ प्रयागराज से स्नान करके आ रहे थे. मृतक और घायल होशंगाबाद जिले के बताए जा रहे हैं. रीवा में घायलों के कुछ परिजन पहुंच चुके हैं. संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.  

ये भी पढ़ें- BIS 2025:मध्य प्रदेश में बिछेगा 4010 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल, NHAI ने 1 लाख करोड़ रुपए के MOU पर किए साइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com