विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप, कई बच्चों समेत जिला अस्पताल में 25 मरीज भर्ती

Madhya Pradesh Diarrhea: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे अब तक 25 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं.

बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप, कई बच्चों समेत जिला अस्पताल में 25 मरीज भर्ती

बुरहानपुर के शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक वार्डों में डायरिया फैलने से हडकंप मच गया है. डायरिया फैलने से नगर निगम, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. जिला अस्पताल में डायरिया के 25 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. इनमें अधिकतर बच्चे शामिल है.

बुरहानपुर के कलेक्टर हर्ष सिंह ने रविवार को अफसरों के साथ डायरिया प्रभावित वार्डों का पैदल ही दौरा किया. कलेक्टर ने कई घरों में पहुंचकर लोगों से चर्चा की और डायरिया का कारण जाना. अधिकतर लोगों ने पीने का पानी दूषित सप्लाई होने को इसकी वजह बताई.

कलेक्टर ने पैदल ही किया दौरा

कलेक्टर हर्ष सिंह ने आलमगंज, सिंधीपुरा, आजादनगर लोहार मंडी कालाबाग क्षेत्र का दौरा किया. नगर निगम अफसरों को घरों तक शुद्ध पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही प्रभावित घरों से पीने के पानी के सैंपल लेने को कहा. वहीं, स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर मरीजों की जांच करने व जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए. साथ ही प्रभावित वार्डों में डोर टू डोर सर्वे कर दवाई वितरण व लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए.

इस बीच पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लचर साफ-सफाई व्यवस्था और पेयजल सप्लाई पाइप लाइन में खामियों के चलते डायरिया हुआ है. उधर, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया पहले दिन प्रभावित परिवारों के घर से लिए गए पानी के सैंपल की सामान्य रिपोर्ट आई है. हमारी टीम घरों तक पहुंचने वाली पेयजल सप्लाई लाइन की जांच कर रही है.

जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के शिविर लगाए, जिसमें 62 मरीज पहुंचे. इसमें 2 मरीज डायरिया से प्रभावित हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया.

ये भी पढ़ें- Hit and Run Madhya Pradesh: बेकाबू गाड़ियों ने लोगों को रौंदा, इंदौर में दो की मौत, भोपाल में चार घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com