विज्ञापन

बार‍िश के बीच बुरहानपुर में 150 'आपदा मित्र' तैयार, 12 लड़कियों ने भी ली ट्रेनिंग; बाढ़-भूकंप में बचाएंगे जाने

बुरहानपुर जिले में जिला आपदा प्रबंधन और होमगार्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में 150 'आपदा मित्रों' को 7 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग दी गई. इसमें 12 लड़कियां भी शामिल हैं. 

बार‍िश के बीच बुरहानपुर में 150 'आपदा मित्र' तैयार, 12 लड़कियों ने भी ली ट्रेनिंग; बाढ़-भूकंप में बचाएंगे जाने
burhanpur 150 apda mitra trained for disaster management and rescue operation

बुरहानपुर जिले में 150 'आपदा मित्रों' को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप, आग लगने और पानी में डूबने जैसी आपातकालीन स्थितियों में आम जनमानस की मदद करने के लिए तैयार किया गया है. यह पहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. 

प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने, आग बुझाने की तकनीकों, भूकंप से बचाव की तैयारियों, जोखिम प्रबंधन और ध्वस्त संरचनाओं में खोज व बचाव कार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन व्यावहारिक जानकारी दी गई. इस समूह में 12 लड़कियां भी शामिल हैं, जिन्होंने इस कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया.

MP Weather Alert: अगले 4 दिन बारिश का डबल अटैक, प्रदेश के 90 फीसदी हिस्से में IMD का अलर्ट

समाज के लिए एक मजबूत सहारा बनते हैं 

होमगार्ड्स आपदा प्रबंधन के प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इन पंजीकृत युवाओं को 'आपदा सिविल डिफेंस वालंटियर' के रूप में तैयार किया गया है. आपदा के समय ये प्रशिक्षित युवा समाज के लिए एक मजबूत सहारा बनते हैं. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न आपदा प्रबंधन तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसमें आत्मरक्षा, सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार, मरीज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तकनीक, तात्कालिक (इम्प्रोवाइज्ड) उपकरणों का निर्माण एवं बचाव कार्यों की विधियां शामिल रहीं.

63 तालाब से बचाया 70 करोड़ लीटर पानी: नर्मदा किनारे गिरते जलस्तर के बीच ऐसे रची 'जल क्रांति'- Ground Report

जिले में 500 'आपदा मित्र' तैयार करने का लक्ष्‍य 

प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ये स्वयंसेवक किसी भी अप्रिय स्थिति में होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग करेंगे और घटना स्थल पर तुरंत पहुंचकर प्राथमिक बचाव कार्य में मदद करेंगे. जिले में 500 'आपदा मित्र' तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रतिभागियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. वे जिले में कहीं भी किसी भी प्रकार की आपदा आने पर अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close