विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

Bulldozer Action: एमपी के इस बाजार पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में बिल्डिंगों को किया गया ध्वस्त

घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक अमला एसडीएम, तहसीलदार एवं भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में किए गए अतिक्रमण  और जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया. सर्विस रोड पर निर्मित भवन अतिक्रमण करके बनाया गया था, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई थी और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी.

Bulldozer Action: एमपी के इस बाजार पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में बिल्डिंगों को किया गया ध्वस्त
एमपी के इस बाजार पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में बिल्डिंगों को किया गया ध्वस्त
vimlesh dwivedi

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के खटखरी बाजार में लंबे समय से लग रहे भीषण जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने रविवार को सख्त कार्रवाई की. दरअसल, कई दिनों से स्थानीय स्तर पर जाम की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. 

घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक अमला एसडीएम, तहसीलदार एवं भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में किए गए अतिक्रमण  और जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया. सर्विस रोड पर निर्मित भवन अतिक्रमण करके बनाया गया था, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई थी और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी.

प्रशासन ने दी ये जानकारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और नियमों के तहत की जा रही है और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कोई काम नहीं किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सर्विस रोड को पूरी तरह सुचारू रूप से आवागमन के लिए चालू करना है , जिससे खटखरी बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से आमजन को हो रही समस्या से निजात मिल सकेगी.

अतिक्रमण कर रास्ते में कर रखा था निर्माण

लगातार जाम के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसमें कई बार दुर्घटनाएं भी होती रहती थी,प्रशासन के संज्ञान में इस मुद्दे को रखा गया जिसके बाद मऊगंज कलेक्टर ने सख्त निर्णय लेते हुए अवैध रूप से किए गए निर्माण के साथ जर्जर हो चुके वाहनों को बुलडोजर कार्यवाही के बाद गिराया गया. 

यह भी पढ़ें- एमपी में रात के वक्त विधानसभा खोलने पर गरमाई सियासत , पटवारी ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि बाजार क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें- एमपी में चल रहा बड़ा खेल, एक्टिव हैं 36,668 फर्जी सिमें, पुलिस ने ऑपरेशन Face चलाकर दो एजेंट को दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com