विज्ञापन

मंडला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, क‍िसने भेजा हड़कंप मचा देने वाला ई-मेल?

MP News: मध्यप्रदेश के मंडला जिला एवं सत्र न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, लेकिन सघन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मंडला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, क‍िसने भेजा हड़कंप मचा देने वाला ई-मेल?

मध्यप्रदेश के मंडला में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को रविवार को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं.

पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पूरे न्यायालय परिसर को घेर लिया. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मुताबिक, पुलिस बल के साथ श्वान दस्ता और बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया. पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

चप्पे-चप्पे की तलाशी, फिर भी नहीं मिला कोई खतरा

अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय परिसर के हर हिस्से की गहन जांच की गई. एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है.

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, ई-मेल की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम जांच में जुट गई है. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close