विज्ञापन

Pradeep Patel: 42 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल का चला पता, कैमरे के सामने आए, इस वजह से थे 'अंडरग्राउंड'

Mauganj MLA Pradeep Patel: मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पिछले 42 दिनों से छिप कर बैठे थे.हालांकि अब वो मीडिया के सामने आए हैं. विधायक ने इसकी वजह मूसा गैंग का खतरा होना बताया है.

Pradeep Patel: 42 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल का चला पता,  कैमरे के सामने आए, इस वजह से थे 'अंडरग्राउंड'

BJP MLA Pradeep Patel: मध्य प्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल (BJP MLA Pradeep Patel) पिछले 42 दिनों से अपने क्षेत्र से रहस्यमयी ढंग से गायब थे. क्षेत्र में उनके लापता होने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि 42 दिन बाद वो मीडिया के कैमरों के सामने आ गए हैं. वो भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में मौजूद हैं. 

इस वजह से थे 'अंडरग्राउंड'

विधायक प्रदीप पटेल ने मूसा गैंग की धमकी के डर से मऊगंज शहर को छोड़ दिया था और रहस्यमयी तरीके से लापता थे. विधायक ने खुद को परिवार सहित भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में कैद कर लिया था. वहीं उनकी जानकारी मिलते ही मिलने वालों का लगा तांता लग गया. लोग उनसे मिलने भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस पहुंच रहे हैं. 

कब से लापता थे विधायक प्रदीप पटेल?

बता दें कि विधायक प्रदीप पटेल 3 जनवरी, 2026 को हाईवे किनारे दो कांग्रेस नेताओं की जमीन पर पहुंचे थे, जहां वो विवादों में घिर गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान लोगों ने विधायक को वहां से खदेड़ दिया था. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विधायक प्रदीप को सुरक्षित थाने पहुंचाया. इस घटना के बाद से ही विधायक क्षेत्र से लापता थे.

ये भी पढ़ेंभोजपुर शिव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम: 300 पुलिस-जवान तैनात, पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु, रूट डायवर्ट; यहां बनाईं पार्किंग

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close