विज्ञापन

Bhopal Rape Case: भोपाल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

Bhopal Rape Case: पीड़िताओं के अनुसार, आरोपी अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें अपने पास एमडी ड्रग्स रखती थीं और चाय या कोल्ड्रिंक में मिलाकर नशा देती थीं. नशे की हालत में उनके वीडियो बनाए जाते थे, जिनके आधार पर बार-बार ब्लैकमेल किया जाता रहा.

Bhopal Rape Case: भोपाल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

Bhopal Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में दुष्कर्म (Rape Case), ब्लैकमेलिंग (Blackmailing), नशीले पदार्थ (MD Drugs Rape Case) देकर यौन शोषण (Rape) और जबरन धर्म परिवर्तन (Bhopal Conversion Case) के आरोपों ने सनसनी फैला दी है. मामले में सामने आई पीड़िताओं (Gang Rape Allegations) ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पहले नशे का आदी बनाया गया, फिर आपत्तिजनक वीडियो (Video) बनाकर ब्लैकमेल (Blackmail) किया गया और अलग-अलग लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया.

पीड़िताओं का आरोप: नशा देकर बनाए वीडियो

पीड़िताओं के अनुसार, आरोपी अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें अपने पास एमडी ड्रग्स रखती थीं और चाय या कोल्ड्रिंक में मिलाकर नशा देती थीं. नशे की हालत में उनके वीडियो बनाए जाते थे, जिनके आधार पर बार-बार ब्लैकमेल किया जाता रहा. पीड़िताओं का दावा है कि उन्हें पार्टी और क्लब में ले जाकर छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

अहमदाबाद ले जाकर दुष्कर्म का दावा, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप

एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अहमदाबाद दो से तीन बार ले जाया गया, जहां कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं. पीड़िताओं ने यह भी कहा कि एक लड़की का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम बदलकर “जन्नत” रखा गया. बुर्का पहनने, कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए दबाव बनाया गया.

पुलिस जांच में जुटी

मामले में कई अन्य युवतियों के भी शिकार होने की आशंका जताई गई है, लेकिन डर के कारण वे सामने नहीं आ पा रही हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : भोपाल दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धर्मांतरण दबाव केस में पुलिस की कार्रवाई: अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क खंगालने टीम रवाना

यह भी पढ़ें : Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना

यह भी पढ़ें : Kuno National Park Cheetah: MP के कूनो में बोत्सवाना से आ रहे 8 चीते; IAF की स्पेशल उड़ान, अब भारत में 46 चीते

यह भी पढ़ें : DAVV गर्ल्स हॉस्टल विवाद; ‘बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव', फर्स्ट ईयर छात्रा निष्कासित, बैग में मिले आपत्तिजनक सामान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close