विज्ञापन
This Article is From May 21, 2025

भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग केस: NCW ने राज्यपाल-सीएम को सौंपी रिपोर्ट, संगठित नेटवर्क या फंडिंग की जताई संभावना

Bhopal rape-blackmailing case: भोपाल में छात्राओं के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच रिपोर्ट में संगठित नेटवर्क और धर्मांतरण के दबाव का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में शिक्षण संस्थानों द्वारा सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने और व्यावसायिक रैकेट चलाने का भी उल्लेख है. आयोग ने विस्तृत जांच और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है.

भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग केस: NCW ने राज्यपाल-सीएम को सौंपी रिपोर्ट, संगठित नेटवर्क या फंडिंग की जताई संभावना

Bhopal Rape-Blackmailing Case: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की जांच टीम ने मध्य प्रदेश के भोपाल में छात्राओं के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में अपनी जांच रिपोर्ट राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

जांच टीम का नेतृत्व झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर ने किया, जिन्होंने तीन से पांच मई तक भोपाल में रहकर जांच की. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िताओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाया और संगठित नेटवर्क या फंडिंग की संभावना जताई है. 

‘शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक रैकेट'

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ शिक्षण संस्थान सस्ती दरों पर ली गई जमीन और सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। स्कॉलरशिप और मुफ्त शिक्षा योजनाओं की आड़ में शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक रैकेट चलाए जा रहे हैं. आयोग ने ऐसी गतिविधियों की गहन जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है.

विस्तृत जांच की सिफारिश 

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में विस्तृत जांच की सिफारिश की है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की गई है. 

ये भी पढ़ें-ये कैसा अस्पताल? न स्टाफ न सुविधाएं, एंबुलेंस का भी टोटा, मुंह चिढ़ा रहा दुर्ग का ग्राम अस्पताल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com