MP Gehun Kharidi: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2026-27 रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी है, इससे किसानों को सुविधा होगी. पहले गेंहू खरीद के लिए अंतिम तिथि 9 मई थी, लेकिन सीएम मोहन अब इसे बढ़ाकर 23 मई करने की घोषणा की है. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समर्थन मूल्य योजना से कोई भी किसान वंचित न रह जाए.
चना के लिए 6.49 लाख टन और मसूर के लिए 6.01 लाख टन खरीद का लक्ष्य तय किया
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने चना के लिए 6.49 लाख टन और मसूर के लिए 6.01 लाख टन खरीद का लक्ष्य तय किया है, जबकि अरहर की 1.31 लाख टन खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है. सीएम ने कहा कि खरीदी गई उपज का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि किसानों की उपज की सुरक्षा के लिए खाद्यान्न भंडारण योजना के तहत लगभग 3.55 लाख टन क्षमता का भंडारण तैयार किया गया है.
सामग्री भंडारण योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे 1.5 लाख टन क्षमता के आधुनिक गोदाम
सामग्री भंडारण योजना के अंतर्गत 1.5 लाख टन क्षमता के आधुनिक गोदाम बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 1.1 लाख टन क्षमता वाले गोदामों का पंजीकरण पूरा हो चुका है. सीएम मोहन ने बताया कि ‘ई-विकास' और ‘ई-किसान' प्रणाली के जरिए किसानों को योजनाओं, बाजार भाव, मौसम और तकनीकी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा रही है.
ये भी पढ़ें-Bargi Dam Accident: जीवित बचे शख्स ने क्रूज को तोड़ने पर जताई आपत्ति, जांच प्रभावित होने का लगाया आरोप
प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी एमपी में हो रही 53 लाख हेक्टेयर में खेती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश और दुनिया में अग्रणी है, जहां 53 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती हो रही है और 6,000 से अधिक संकुल बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि प्रणाली के तहत 1,000 से अधिक कृषि ड्रोन ऑपरेटरों को जैविक कीटनाशकों के छिड़काव के लिए प्रशिक्षित किया गया है.
ये भी पढ़ें-मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड