विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Bhopal News : ऐशबाग ROB के निर्माण में हुई लापरवाही पर बड़ा एक्शन, आठ इंजीनियर तत्काल हुए निलंबित

ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई लापरवाही पर आठ इंजीनियर तत्काल निलंबित कर दिए गए हैं. सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद यह एक्शन लिया गया.

Bhopal News : ऐशबाग ROB के निर्माण में हुई लापरवाही पर बड़ा एक्शन, आठ इंजीनियर तत्काल हुए निलंबित

मध्य प्रदेश की राजधानी में ऐशबाग ROB के निर्माण कार्य में हुई लापरवाही का मामला काफी चर्चा में था. अब इस केस में बड़ा एक्शन लिया गया है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए थे. जांच रिपोर्ट के बाद लोनिवि के 8 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. सीई सहित 7 इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. एक सेवानिवृत्त एसई के खिलाफ विभागीय जांच होगी.

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिये थे. जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मामले में दो चीफ इंजीनियर (सीई) सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.एक सेवानिवृत सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) के खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ की जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने X पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल्वे ओवर ब्रिज (आरओबी) में आवश्यक सुधार के लिए एक कमेटी बनाई गयी है. सुधार के बाद ही इस आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा.

18 करोड़ की लागत से बना है यह पुल

बता दें 18 करोड़ रुपये की लागत और 8 साल की मेहनत से बना ऐशबाग ओवरब्रिज मज़ाक का पात्र बन गया. वजह है पुल पर बना लगभग 90 डिग्री का टर्न, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वाहन चालकों का कहना है कि यह मोड़ भविष्य में हादसों का कारण बन सकता है. अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जनता की नाराज़गी साफ़ तौर पर सामने आ रही है.

इन पर गिरी गाज

1. जीपी वर्मा मुख्य अभियंता 
2. संजय खंडे मुख्य अभियंता 
3. जावेद शकील, कार्यपालन यंत्री
4. शबाना रजक कार्यपालन यंत्री (डिजाइन)
5. सोनल सक्सेना,  सहायक यंत्री (डिजाइन)
6. उमाशंकर मिश्रा, उपयंत्री 
7. रवि शुक्ला, उपयंत्री
8. एमपी सिंह, सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री

ये भी पढ़ें- Mauganj News: मऊगंज की नईगढ़ी थाने में इंसाफ मांगना बना अपराध! मृतक के परिजनों से बर्बरता, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें-  यहां अस्पताल में डॉक्टर नहीं सफाई कर्मचारी लगते हैं इंजेक्शन, छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com