विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2024

Bhopal Gaushala: भोपाल की गौशाला की तस्वीर सामने आने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार की खोली पोल

MP News in Hindi: गौशाला में गायों की दूर्दशा पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कहना है कि भाजपा के लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं. गौ माता की सेवा का भाव उनके अंदर नहीं होता है.

Bhopal Gaushala: भोपाल की गौशाला की तस्वीर सामने आने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार की खोली पोल

Cow Protection: भाजपा शासित मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के गौशाला (Gaushala) में भारी अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है. इसको लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (BJP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, भोपाल की गौशाला में क्षमता से करीब दोगुने जानवर रखे गए हैं. इनमें से कई मरने की स्थिति में हैं. वहीं, गायों की देख-रेख के लिए स्टाफ की संख्या भी काफी कम है. इसके कारण गायों के प्रबंधन में काफी दिक्कतें आ रही हैं. लिहाजा, इस मुद्दे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

मामले में भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी का कहना है कि जिसने लापरवाही बरती है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि गौशाला को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं. गायों की खुराक के लिए मान देय रोज 20 रुपये प्रतिदिन  से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिए गए हैं. गौशाला में जगह की कमी को लेकर भगवानदास ने कहा कि गौशाला को और बड़ा करने का काम किया जाएगा.

डॉ. ने ये बताई गौ आश्रय स्थल की कहानी

गौशाला के डॉक्टर नीरज परिहार ने बताया कि नगर-निगम द्वारा भोपाल शहर में हादसे में घायल और गौशालाओं के बीमार जानवरों को अस्पताल में लाया जाता है. पशु आश्रय स्थल की कैपेसिटी 70-80 जानवर की है, लेकिन यहां 150 से अधिक जानवर हैं और काम करने वाले लोगों की संख्या सिर्फ तीन है. इस समस्या को लेकर लेकर नगर-निगम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया. मेरी मांग है कि यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर आठ किया जाए और क्षमता से अधिक जानवरों को न लाया जाए.

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड अफसर से 54 लाख रुपये की ठगी, अपनी सुरक्षा के लिए जरूर जानें ठगों ने कैसे वारदात को दिया अंजाम

गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं भाजपा

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कहना है कि भाजपा के लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं. गौ माता की सेवा का भाव उनके अंदर नहीं होता है. जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तो करीब प्रदेश में 1500 से अधिक गौशालाएं बनाई गई थीं. प्रत्येक गाय पर 20 रुपए प्रतिदिन खर्च किए जाते थे, लेकिन जब भाजपा सत्ता में आई तो, गायों पर होने वाले खर्च को घटा दिया गया और कई महीनों तक पैसे भी नहीं देते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़ी-बड़ी गौशालाओं को गौ कब्रगाह बनाने का काम किया है. वे सेवा नहीं, सिर्फ वोट की राजनीति के लिए गौ माता का यूज करते हैं. भाजपा ने भारत को बीफ का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर बना दिया है.

ये भी पढ़ें- TikTok के बाद अब भारत में WhatsApp भी होगा बंद! IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विवेक तन्खा के सवाल पर कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com