विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2024

खौफनाक प्लान पर एमपी पुलिस ने फेर दिया पानी ! गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

Crime News In Hindi :  मध्य प्रदेश के भोपाल में गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एमपी पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ये एक्शन लिया है.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

खौफनाक प्लान पर एमपी पुलिस ने फेर दिया पानी ! गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार
खौफनाक प्लान पर एमपी पुलिस ने फेर दिया पानी ! गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

MP Crime News in Hindi : चर्चित गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बता दें, पूर्व में यासीन मलिक का पिस्तौल से गोली चलाते हुए का, एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के सामने आने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. रविवार को आरोपी वीआईपी रोड के सेफिया ग्राउंड से पकड़ लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यासीन यहां अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंचा था.लेकिन उसके प्लान पर पानी फिर गया.

इन थानों में कई मामले दर्ज

आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई है. आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा था. पुलिस ने आरोपी यासीन मलिक के खिलाफ 25(1-ए) आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है आरोपी पर.

ये भी पढ़ें- IED Blast: नक्सलियों ने बिछा रखा था मौत का सामान, पैर पड़ते ही ब्लास्ट, एक जवान घायल

पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपी यासीन मलिक को पुलिस अपने हिरासत में लेने के बाद अब पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई संगीन मामलों में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. कई अहम खुलासे होने की भी संभावना है. आपराधिक गतिविधियों में इसका सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों के बारे में भी इनपुट मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- IPL 2025 Mega Auction: आज होगी खिलाड़ियों की निलामी, पंत पड़ सकते हैं सबसे महंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com