भोपाल क्राइम ब्रांच टीम एक्‍सीडेंट: 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, मेरठ में आरोपियों को पकड़ने जा रही थी पुल‍िस

Bhopal Crime Branch Accident के तहत मेरठ जा रही पुलिस टीम एटा में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज आगरा में जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भोपाल क्राइम ब्रांच की गाड़ी हादसे का शिकार, मेरठ जाते समय बड़ा एक्सीडेंट
Ai Generated Image

Bhopal Crime Branch Accident: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई के लिए निकली क्राइम ब्रांच टीम खुद हादसे का शिकार हो गई. आरोपियों की तलाश में मेरठ जा रही मध्‍य प्रदेश पुल‍िस टीम का वाहन उत्तर प्रदेश के एटा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया.

मेरठ में मिली थी आरोपियों की लोकेशन

जानकारी के अनुसार, भोपाल क्राइम ब्रांच को लूट के आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली थी. इसके बाद टीम सड़क मार्ग से आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई थी. लेकिन एटा के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Advertisement

6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

इस हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया. फिलहाल आगरा के अस्पताल में सभी का इलाज जारी है.

डॉक्टर से मिर्ची झोंककर की थी लूट

दरअसल, कुछ दिन पहले श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट की वारदात हुई थी. सुबह साइकिलिंग के दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और करीब 11 तोले का सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे. इसी मामले में आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीम कार्रवाई कर रही थी.

 यह भी पढ़ें- भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा: 7 दिन में 1274KM की उड़ान, जानें भारत से क्यों छोड़ा गया?

 यह भी पढ़ें- MP के कोच ने लिखी ‘चक दे इंडिया' जैसी कहानी: पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, कौन हैं कांस्टेबल परम अश्वर?

Topics mentioned in this article