विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

Bhind में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, स्थिति नाजुक, ग्वालियर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के भिंड में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Bhind में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, स्थिति नाजुक, ग्वालियर अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Bhind Rape Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. यहां पड़ोस के रहने वाले युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गोहद अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर अस्पताल में रेफर कर दिया. ये घटना मालनपुर थाना क्षेत्र का है. 

घर में अकेली थी युवती, किया दुष्कर्म 

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय पीड़ित नाबालिग मजदूर माता-पिता के साथ रहती थी, लेकिन जिस वक्त दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया उस समय माता- पिता फैक्ट्री में काम करने गए थे. दरअसल, मंगलवार दोपहर के समय जब किशोरी घर में अकेली थी तो पड़ोस के रहने वाला युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. युवक नशे की हालत में था. जब किशोरी की स्थिति बिगड़ने लगी तो आरोपी भाग गया. जिसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने भाई को फोन करके दी. जानकारी मिलते ही माता-पिता और भाई घर पहुंचे और नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 

हालत नाजुक होने पर ग्वालियर अस्पताल में किया गया रेफर

बता दें कि जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे ग्वालियर अस्पताल में रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़े: Durg में अधर में लटका 85 छात्रों का भविष्य: स्कूल बंद होने से नहीं मिल रहा एडमिशन, DEO से परिजन लगा रहे गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com