मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लगातार हो रही चोरी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है. बरोही थाना पुलिस ने एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और सात शातिर आरोपियों को पकड़ा है. इनके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति एस-कॉस कार जब्त की है. पूछताछ में आरोपियों ने छह बड़ी चोरी की वारदातें कबूल की है. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
पुलिस के अनुसार, सितंबर 2025 में बरोही थाना क्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के नेतृत्व और नगर पुलिस अधीक्षक दीपक तोमर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी.
सबसे 4 संदिग्ध 5 जुलाई को पकड़े
जांच के पुलिस को अहम सुराग मिले, इसी के आधार पर 5 जुलाई को दबोह-लावन मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध मारुति एस-क्रॉस कार रोकी. कार में सवार चार संदिग्धों से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
ये हैं गिरफ्तार लोग
- टेनी उर्फ शाबुदीन खान (50) साल निवासी महावीर नगर
- इशाक खान (65) निवासी महावीर नगर
- जावेद खान (28) निवासी महावीर नगर
- कल्लू खान (57) निवासी महावीर नगर
- प्रकाश शाक्य (28) निवासी महावीर नगर
- आयुष उर्फ नरेंद्र सिंह कुशवाह निवासी बाराकला
- असलम खान निवासी बरुआ नगर
पूछताछ में आरोपियों ने थाना बरोही क्षेत्र की तीन और थाना देहात की तीन सहित कुल छह चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है.
आरोपियों के कब्जे चोरी का माल बरामद
- सोने की चेन
- झुमकी
- अंगूठियां
- मंगलसूत्र
- नाक और कान की बालियां
- चांदी की करधनी, पायल, खगोरिया
- चांदी के सिक्के
- अन्य कीमती आभूषण और सामान
- मारुति एस-कॉस कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपये)
ये भी पढ़ें- शिवपुरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पॉक्सो के आरोपी की चप्पलों से पिटाई; शादी की चल रही थी तैयारियां