विज्ञापन

भिंड में 2 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, 43 पेटियों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार 

पुलिस शराब की सप्लाई करने वाले तस्करों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है क‍ि अवैध शराब कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

भिंड में 2 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, 43 पेटियों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार 
bhind illegal liquor seized krishna nagar police raid.

भिंड शहर में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने मकान में दी दबिश  

मामला देहात थाना क्षेत्र के अटेर रोड बंबा के किनारे स्थित कृष्णा नगर का है. पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब छिपाकर रखी गई है. वहां से शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए मकान पर दबिश दी.

43 पेटी देशी शराब जब्त

पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 43 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है. मौके से पुलिस ने 60 वर्षीय कैलाश नारायण भटेले को भी पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और उसकी बिक्री के संबंध में लाइसेंस, परमिट सहित अन्य वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

प्राइवेट पार्ट नहीं मिला: 2 करोड़ में बेचने के लिए भोपाल में नाबालिग की हत्‍या कर काटा था, ऐसे रची साजिश

छह महीने से चल रहा था अवैध धंधा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब छह महीने पहले सस्ते दामों पर शराब का स्टॉक खरीदा था. हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर किससे खरीदी थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था.

MP की जेलों में होगी हार्डकोर अपराधियों के दिमाग की जांच; क्राइम क्यों दोहराते हैं मिलेगा जवाब; जानिए प्लान

पुलिस कर रही जांच 

पुलिस अब शराब की सप्लाई करने वाले तस्करों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध शराब कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close