विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ी दो तेज रफ्तार बाइक, पति-पत्नी दोनों की एक साथ हुई मौत, बेसहारा हुए तीन मासूम

Husband And Wife Death: दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. अटेर क्षेत्र के बलारपुरा गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक्स के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में सोनीराम प्रजापति, उनकी पत्नी किरण प्रजापति और दूसरी बाइक पर सवार अनूप जाटव की मौके पर ही मौत हो गई.

आमने-सामने से भिड़ी दो तेज रफ्तार बाइक, पति-पत्नी दोनों की एक साथ हुई मौत, बेसहारा हुए तीन मासूम
THREE DEATH IN ACCIDENT IN TWO HIGH SPEED BIKE COLLISON

Road Accident Death: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक पति-पत्नी शामिल है, जिससे उनके 3 बच्चे बेसहारा होग गए. दुर्घटना अटेर थाना क्षेत्र के बलारपुरा गांव में हुआ जब तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. अटेर क्षेत्र के बलारपुरा गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक्स के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में सोनीराम प्रजापति, उनकी पत्नी किरण प्रजापति और दूसरी बाइक पर सवार अनूप जाटव की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

35 वर्षीय सोनीराम प्रजापति 32 वर्षीय पत्नी किरण प्रजापति की दुर्घटना में एक साथ हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक अटेर थाना क्षेत्र के मोंदना गांव निवासी 35 वर्षीय सोनीराम प्रजापति 32 वर्षीय पत्नी किरण प्रजापति के साथ भिंड में कोर्ट पेशी पर आए थे. काम निपटाने के बाद दोनों देर रात अपने गांव लौट रहे थे, दूसरी ओर से मुरैना जिले के अम्बाह क्षेत्र के कालीथरा गांव निवासी 21 वर्षीय अनूप जाटव अपने साथी प्रवेश के साथ भिंड की ओर आ रहे थे और दोनों में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में एक युवक प्रवेश गंभीर रूप से घायल है.

करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे तीन शव, डायल-112 पर फोन के बाद पुलिस पहुंची

गौरतलब है हादसे के बाद घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक तीनों शव सड़क पर पड़े रहे. यह देख लोगों में भारी आक्रोश था. स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल प्रवेश का उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें-Drunken Groom: घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार

दुर्घटना में पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से बेसहारा हुए परिवार के तीन मासूम बच्चे 

खौफनाक हादसे ने सोनीराम प्रजापति के परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से उनके परिवार के तीन मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं. अनाथ हुए 12 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय राजा और 6 वर्षीय मैना की जिम्मेदारी संभालने वाला कोई नहीं बचा है, क्योंकि सोनीराम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. घर मे सिर्फ बुजुर्ग मां है. 

ये भी पढ़ें-बाथरूम के पानी को लेकर दो भाइयों के बीच खून की होली, भाभी से झगड़े के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close