विज्ञापन

VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Cow Rescue Operation: रात के 2 बजे 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गौमाता के रेस्क्यू के लिए पुलिस की टीम ने करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सफलता हासिल करने में कामयाबी पाई. कुएं से गाय को बाहर निकालने के लिए छलांग लगाने वाले 50 वर्षीय थाना प्रभारी गौमाता को सही सलामत बाहर लाने में सफल रहे, जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है. .

VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी,  2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
POLICE STATION IN CHARGE JUMPED INTO 100-FOOT-DEEP WELL TO RESCUE COW

Rescue Under 100 Feet: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में मंगलवार देर रात एक गाय टहलते हुए एक गहरे कुएं में गिर पड़ी. कुएं में गिरी गाय जोर-जोर से कराहती रही. गाय की कराह सुनकर किसी ने डॉयल 112 से मदद मांगी. रात के दो बज रहे थे और अंधरे में 100 फीट नीचे कुएं से गाय को बाहर निकालना दुश्कर काम था, लेकिन गाय के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 50 वर्षीय थाना प्रभारी ने अंधरे में कुएं में छलांग लगा दी.

रात के 2 बजे 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गौमाता के रेस्क्यू के लिए पुलिस की टीम ने करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सफलता हासिल करने में कामयाबी पाई. कुएं से गाय को बाहर निकालने के लिए छलांग लगाने वाले 50 वर्षीय थाना प्रभारी गौमाता को सही सलामत बाहर लाने में सफल रहे, जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है. . 

ये भी पढ़ें-New Milestone: रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास

 50 की उम्र में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गौमाता को बाहर निकाल लाए थाना प्रभारी

मामला नई गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भोथी का है, जहां एक गाय 100 फीट गहरे कुएं में देर रात गिर गई. गाय के रेस्क्यू के लिए डॉयल 112 पर स्थानीय लोगों ने फोनकर सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित गाय को बचाने के लिए घुप अंधेरे में 100 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी और स्थानीय और पुलिस टीम के सहयोग से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लाए. 

गौमाता के रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर बिना देर किए टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी

 रिपोर्ट के मुताबिक थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी को जैसे ही गाय के कुएं में गिरने की सूचना मिली तत्काल वो गाय के रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंच गए और सीमित संसाधन और चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद गाय को बचाने के लिए खुद मोर्चा संभाला. रात के दो बज रहे थे, लेकिन थाना प्रभारी निर्भीकता दिखाते हुए खुद कुएं में उतरने का निर्णय लिया और कुएं में रस्सी डालकर उसमें छलांग लगा दी. 

ये भी पढ़ें-अभिभावक पर चिल्लाना पड़ा भारी, स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ FIR, वीडियो में माफी मांगती नजर आई मैडम

​देर रात 2 बजे हुई घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी खुद कुएं में उतरे और स्थानीय लोगों के सहयोग से गौमाता का रेस्क्यू किया. रात के अंधरे हुए इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया और 2 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद गौमाता को सकुशल बाहर निकालने में सफल रहे.
गाय का सफल रेस्क्यू करने वाले 50 वर्षीय थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी

गाय का सफल रेस्क्यू करने वाले 50 वर्षीय थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी

खूब चर्चा बटोर रही हैं पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी की दिलेरी

गौमाता के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी की दिलेरी की खूब चर्चा पूरे जिले में हो रही है. 50 की उम्र में 100 फीट गहरे कुएं में रात को 2 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए थाना प्रभारी को खूब तारीफ मिल रही है. स्थानीयों ने कहा कि आखिर 50 की उम्र में युवाओं जैसा जज्बा,रस्सी के सहारे कुएं से गाय का रेस्क्यू आश्चर्य करता है. इसके अलावा थाने की,पुलिस की तत्परता की खूब सुर्खियां बटोर रही है. 

ये भी पढ़ें-Inhuman Act: भगाकर बेटी से शादी करने के लिए आरोपी के पिता से हैवानियत, अगवा कर परिजनों ने बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close