विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

बैतूल में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत, बेडरूम में मिला शव

MP News: बैतूल के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत हो गई. उनका शव उनके घर के बेडरूम में मिला. शव के पास में एक पिस्टल भी पड़ी मिली.

बैतूल में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत, बेडरूम में मिला शव
रवि देशमुख (File Photo)

Ravi Deshmukh Death: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) से भाजपा नेता की मौत का मामला सामने आया है. बैतूल के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख (Ravi Deshmukh) की गोली लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रवि के सिर में गोली लगी थी. उनका शव उनके घर के बेडरूम में ही मिला. घटना के समय रवि की पत्नी और मां मंदिर गए थे और बेटा स्कूल के लिए निकला था. पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है. 

बेटे को बेडरूम में मिला पापा का शव

रवि देशमुख की जिस समय मौत हुई, उस समय उनके घर पर वह अकेले थे. उनका बेटा अपने स्कूल के लिए निकला था. बेटा टिफिन लेने के लिए जब घर वापस आया, तो बेडरूम में पिता का शव पड़ा देखा. इसके बाद सभी को सुचित किया गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची. रवि के शव के बगल में एक पिस्टल भी पड़ी हुई मिली. 

ये भी पढ़ें :- Crime: दो सहेलियों से जंगल में दुष्कर्म, एक ने लगा ली फांसी... सामने निकलकर आई ये वजह

भाजपा के नेता थे रवि

रवि को पिछले दिनों भाजपा सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित किया गया था. रवि ने पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक हजार से अधिक सदस्य जोड़े थे. फिलहाल वह भाजपा के बैतूल मंडल अध्यक्ष थे. रवि एक कम्प्यूटर शॉप संचालित करते थे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है. जांच के लिए नर्मदापुरम से एफएसएल टीम बुलाई गई है.

जिला एसपी ने दी जानकारी

जिला एसपी निश्चल झारिया ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह पाथाखेड़ा से जानकारी प्राप्त हुई थी कि रवि देशमुख नामक युवक ने पिस्टल से सुसाइड कर लिया है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया देखा गया कि पिस्टल की गोली से कनपटी पर रख कर आत्महत्या प्रतीत हो रहा है. घटना पर एफएसएल टीम पहुंचाई गई है. उन्होंने भी प्राथमिक साक्ष्य के आधार पर यही बताया कि उन्होंने कनपटी पर पिस्टल रख कर चलाया है. आगे की जांच जारी है. मृतक के पास लाइसेंस नहीं था. पिस्टल कहां से आई है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें :- दोस्त ने नहीं दिया सिगरेट, तो पत्थर से सिर कुचल कर ले ली जान... टोल प्लाजा के पास बंद पड़े होटल में मिला शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com