मध्य प्रदेश के बड़वानी के ग्राम तलुन खुर्द में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है. ट्रांसफार्मर खराब होने से जल सप्लाई ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्हें अपनी और बच्चों की प्यास बुझाने के लिए दूर-दूराज के खेतों से पानी लाना पड़ रहा है.
गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद
दरअसल, ग्राम तलुन खुर्द में इन दिनों पानी की किल्लत से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. गांव में पेयजल सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाला विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिसके चलते पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपनी और बच्चों की प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर खेतों से पानी लाना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में यह परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है.
बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
ग्राम तलून के सरपंच प्रतिनिधि लोकेश नरगावे ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी कई बार बिजली विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया. उन्होंने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए दूर स्थित खेतों से पानी लेकर आते हैं.
ग्रामीणों ने क्या कहा?
वहीं ग्राम तलून की रहने वाली बुजुर्ग महिला रामकुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है. हमारी मजबूरी है कि घर से काफी दूर से खेत से पानी लाना पड़ा रहा है. अगर वहां खेत में पानी नहीं मिलता है तो दूसरे खेत में जाना पड़ा है.
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करवाकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके.
ये भी पढ़ें: गजब है: पुष्पा की ECG रिपोर्ट देखकर दिलीप का इलाज करते रहे डॉक्टर, 2 घंटे बाद Heart Attack से मौत