विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

Balaghat  News: जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ पंचायतकर्मियों ने खोला मोर्चा, दबाव देकर कार्य कराने का आरोप, हड़ताल की चेतावनी 

पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चित्रिव ने बताया कि सीईओ अभिषेक सराफ हमें अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य करा रहे हैं. कर्मचारियों की वेतन कटौती की जा रही है, पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर रोक के बावजूद उनका स्थानांतरण किया जा रहा है.

Balaghat  News: जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ पंचायतकर्मियों ने खोला मोर्चा, दबाव देकर कार्य कराने का आरोप, हड़ताल की चेतावनी 

बालाघाट के जिला पंचायत सीईओ और पंचायतकर्मियों के बीच काम को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है. जहां वित्तीय वर्ष समाप्ति पर सीईओ टारगेट को पूरा करवाने प्रयासरत है, जिसके चलते काम का दबाव बढ़ने से पंचायतकर्मियों ने सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. त्रिस्तरीय पंचायतीराज के तहत जनपद, पंचायतकर्मियों के साथ ही पंचायत से जुड़े इंजीनियरों ने संयुक्त मोर्चा के तहत एक मार्च से सामूहिक अवकाश आंदोलन के साथ ही 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.

पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चित्रिव ने बताया कि सीईओ अभिषेक सराफ हमें अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य करा रहे हैं. कर्मचारियों की वेतन कटौती की जा रही है, पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर रोक के बावजूद उनका स्थानांतरण किया जा रहा है. वीसी (वीडियो कॉफेंसिंग) समय-बेसमय ली जा रही है, जिससे महिला कर्मचारियों को परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सीईओ की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा है, यही कारण है कि पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के कर्मियो का संयुक्त मोर्चा बनाकर, हम आंदोलन की राह में निकल गए है. एक मार्च से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश के साथ ही दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी कर्मचारी रहेंगे. 

'सेक्स' के धंधे से रईस बनी सगी बहनें अमरीन-आफरीन कौन? चंदन ने बदला धर्म, गुजरात-मुंबई से जुड़े तार, जानें कहानी

हमें भी जवाब देना होता है 

पंचायतकर्मियों के कार्यप्रणाली को लेकर लगाए जा रहे आरोपो पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, ऐसे में हम पर भी टारगेट को पूरा करने का दबाव है, कार्यों को लेकर वह मीटिंग करते है और अमूमन मीटिंग कार्यालयीन समय पर ही ली जाती है. टारगेट का दबाव नहीं होता है तो हम भी कर्मियों की मीटिंग नहीं लेते है. शासन का काम है, हमें भी जवाब देना होता है. 

Audio: 'मर जाओगे तो बीबी बच्चे क्या करेंगे', वनकर्मी को धमकी, वकील बोला- MP के बॉस से मेरे संबंध, सुने बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com