विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2025

बालाघाट की बिटिया ने किया कमाल, श्रीहरिकोटा में करेंगी ये काम

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की आरोही पारधी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र श्रीहरिकोटा में एक कार्यक्रम के लिए हुआ है, जहां वे अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को समझेंगी.

बालाघाट की बिटिया ने किया कमाल, श्रीहरिकोटा में करेंगी ये काम

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की बिटिया ने कमाल कर दिया है. दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र श्रीहरिकोटा में वारासिवनी जवाहर नवोदय विद्यालय की आरोही पारधी का चयन हुआ है. यहां वे अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को समझेंगी.  

विद्यालय में गणित के शिक्षक गौरीशंकर पारधी ने बताया कि कक्षा दसवीं में अध्ययनरत बालिका का 18 से 31 मई तक भ्रमण के लिए चयन हुआ है. यह सब भारत सरकार युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम एक कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करना और उनकी रुचि बढ़ाना है.

क्या है उद्देश्य? 

युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करना.  युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूक करना. युवाओं को अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना. युवाओं में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com