विज्ञापन

बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध, क्यों लिया गया यह फैसला?

Baglamukhi Temple Nalkheda Photo & Video Shooting Ban: आगर-मालवा के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर के प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध, क्यों लिया गया यह फैसला?
Baglamukhi Temple Nalkheda Bans Photo & Video Shooting.

Baglamukhi Temple Nalkheda Bans Photo & Video Shooting: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा के गर्भगृह फोटो, वीडियो, रील पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगा दिया गया है. गर्भगृह की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है. 

मंदिर समिति द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, गर्भगृह में शूटिंग का कार्य केवल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में अधिकृत एवं अनुमति प्राप्त व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकेगा. यह अनुमति भी समिति के दिशा-निर्देशों और निगरानी में ही मान्य होगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रद्धालु, निजी व्यक्ति अथवा अन्य द्वारा गर्भगृह के भीतर फोटो या वीडियो शूटिंग करना पूर्णतः वर्जित रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Jabalpur Schools Closed: कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित, भीषण गर्मी से बचाने के लिए कलेक्टर ने लिया फैसला

गर्भगृह में रील बना रहे थे लोग 

बगलामुखी मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. बगलामुखी मंदिर समिति के सचिव और तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव ने एनडीटीवी को बताया कि समिति के सामने इस तरह की शिकायतें लगातार आ रही थीं. गर्भगृह में लगभग रोज रील बनाने वाले अनधिकृत रूप से प्रवेश कर श्रद्धालुओं के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे थे. जिससे काफी अव्यवस्थाएं हो रही थीं. दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखकर समिति ने यह निर्णय लिया है. 

शिवराज सिंह के गृह जिले में किसान क्यों नाराज? समर्थन में आए BJP नेता-विधायक ने दी चेतावनी 

VIP प्रोटोकॉल में भी आ रही थी परेशानी 

तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार VIP प्रोटोकॉल के समय भी कई लोग शूटिंग करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश कर चुके हैं. इससे गर्भगृह की मर्यादा प्रभावित हो रही थी. अब बिना अनुमति के गर्भगृह में कोई भी किसी तरह की फोटो-वीडियो शूटिंग नहीं कर सकेगा और रील भी नहीं बना सकेगा. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close