विज्ञापन

Ashoknagar News: डैम में डूबने से 3 दोस्तों की मौत, गांव में छाया मातम, एक साथ 6 लड़के नहाने गए थे 

Ashoknagar Crime News: अशोकनगर में डैम में नहाने के दौरान तीन दोस्तों की मौत हो गई. नहाते समय गहरे पानी में जाने के बाद वे वापस नहीं लौट सके. हादसे से गांव में मातम छा गया है.

Ashoknagar News: डैम में डूबने से 3 दोस्तों की मौत, गांव में छाया मातम, एक साथ 6 लड़के नहाने गए थे 
Ashoknagar Crime News: एसडीआरएफ की टीम ने डैम से निकाले शव.

Ashoknagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया. डैम में नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि 6 लड़के डैम में नहाने के लिए गए थे, इस दौरान तीन दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए, फिर वापस नहीं लौट सके. एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया. 

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा अशोकनगर जिले के अजलेश्वर गांव में हुआ. गांव के 6 बच्चे एक साथ डैम में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान डूबने से तीन की मौत हो गई. मृतकों में मयंक (16) पुत्र अवधेश रघुवंशी, देव (16) पुत्र राकेश रघुवंशी और ओम (15) पुत्र सतीश रघुवंशी शामिल हैं. सभी बच्चे अजलेश्वर गांव के ही रहने वाले थे. ग्रामीणों का कहना है कि नहाते समय तीनों लड़के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे और फिर कुछ ही देर में पानी में समा गए. 

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

एक साथ तीन मौतों से गांव में छाया मातम  

हादसे की सूचना मिलते ही नईसराय थाने और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे. कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों लड़कों के शव पानी से बाहर निकाले गए. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

UP के प्रेमी से झगड़े के बाद विदिशा की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, 5 मई को होनी थी शादी 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com