विज्ञापन

रफ्तार का कहर: गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, इंजन के नीचे दबे एक गांव के 4 युवकों की मौके पर मौत

Anuppur News:अनूपपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चार युवकों की मौत हो गई. हादसे का शकिार हुए सभी युवक डिंडोरी जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे. उनकी मौत से गांव में मातम छा गया है.

रफ्तार का कहर: गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, इंजन के नीचे दबे एक गांव के 4 युवकों की मौके पर मौत
Anuppur Accident: ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक.

Anuppur Accident News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया क्षेत्र से अनूपपुर के करनपठार थाना क्षेत्र के पौनी क्रेशर जा रहा एक ट्रैक्टर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.  ट्रैक्टर सवार लोग गिट्टी लेने जा रहे थे, इस दौरान ठाड़पाथर के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर पर सवार लोग इंजन के नीचे काफी देर तक दबे रहे, तड़प-तड़पकर उन्होंने दम तोड़ दिया.  

मृतकों की पहचान अंकुश उइके (24) पिता अभिनेश उइके, ब्रजेश पेंदो (20) पिता ज्ञान सिंह पेंदो, रविंद्र कुमार गोयल (18) पिता पंचम लाल गोयल और प्रकाश मार्को (17) पिता आशाराम मार्को के रूप में हुई है. सभी युवक भीमकुंडी गांव, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि चालक अंकुश उइके खुद ट्रैक्टर का मालिक था, वह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चला रहा था.

एक साथ चार मौतों से गांव में मातम 

तेज गति के कारण ठाड़पाथर के पास ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे फंसे लोगों को निकाला गया. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है. एक ही गांव के चार युवकों की मौत से मातम पसरा हुआ है.  

पुलिस कर रही हादसे की जांच 

थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी अस्पताल भेजा गया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. 

बाबू ने अपने ही विभाग के निलंबित बाबू से मांगी 60000 की रिश्वत, रंगे हाथ धराया, घूसकांड में क्या CMO भी शामिल? 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close