विज्ञापन

MP: सीहोर की फैक्ट्री में अब भी बन रहा था एनालॉग पनीर, उड़नदस्ते दस्ते मारा छापा; भोपाल की डेयर पर भी एक्शन

बैन होने के बावजूद भी एनालॉग पनीर फैक्ट्रियों में बनाया जा रहा है. सीहोर में भी खाद्य विभाग की टीमने जब छापा मारा तो बड़ी मात्रा में एनालॉग पनीर बरामद हुआ. इसके अलावा भोपाल की डेयरी में भी छापा मारा था. Analog paneer still manufactured at  Sehore factory police flying squad conducts raid and Bhopal dairy

MP: सीहोर की फैक्ट्री में अब भी बन रहा था एनालॉग पनीर, उड़नदस्ते दस्ते मारा छापा; भोपाल की डेयर पर भी एक्शन
सीहोर की फैक्ट्री से मिला एनालॉग पनीर.
NDTV

मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया गया है, बावजूद इसके फैक्ट्रियों में यह बनाया जा रहा है. राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने 60 किलो एनालॉग पनीर जब्त किया है. इसके अलावा सीहोर जिले में भी प्रतिबंध के बाद भी पचामा गांव स्थित रुद्रांश फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एनालॉग पनीर बनाया जा रहा था. फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के उड़नदस्ता दल ने बुधवार देर रात यहां छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में एनालॉग पनीर जब्त किया.

संभागीय उड़न दस्ता भोपाल और खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग सीहोर की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए रुद्रांश  फैक्ट्री से 25 क्विंटल एनालॉग पनीर का जखीरा जब्त किया है. उड़न दस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य आयुक्त को शिकायत मिली थी किसी और में नकली और एनालॉग पनीर बनाया जा रहा है. इसके बाद टीम ने अचानक से जब रुद्रांश फैक्ट्री पर जांच की तो नमक और शक्कर मिली है. टीम यहां पहले भी छापामार कार्रवाई कर चुकी है. 12 अगस्त को यहां से 2 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया था.

पैकेजिंग में भी गड़बड़ी

संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री में पनीर निर्माण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं. पैकेजिंग और लेबलिंग की भी गड़बड़ी है. पैकेट पर कंपनी और प्रॉडेक्ट का नाम नहीं है. इसके साथ ही लेबलिंग भी गलत है। बताया कि 25 क्विंटल पनीर जब्त कर सील कर दिया है.

भोपाल में 60 किलो पनीर जब्त

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार में कम कीमत पर सिंथेटिक या मिलावटी पनीर की सप्लाई की जा रही है.  इसी सूचना के आधार पर टीम ने सोनागिरी स्थित गोपाल डेयरी पर दबिश दी. जांच के दौरान पता चला कि यह 60 किलो पनीर खासतौर पर सीहोर जिले से भोपाल लाया गया था, जिसे यहां खपाने की तैयारी थी.

ये भी पढ़ें- त्योहारों से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 5 लाख का घी-पनीर जब्त; नकली पनीर की आशंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close