विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा: एक महिला की मौत, 14 लोग घायल, मारुति वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत

Agar Malwa Road Accident: सिलाई सीखकर लोहारिया लौट रहीं महिलाओं से भरी मारुति वैन तेज रफ्तार कार से टक्करा गई.इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए. इसमें से 8 की हालत गंभीर हैं.

आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा: एक महिला की मौत, 14 लोग घायल, मारुति वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत

Road accident in Agar Malwa: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित करीब 14 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का जिला अस्पताल में भेजा गया, जहां गंभीर रुप से घायल आठ  लोगों को उज्जैन रेफर कर दिया गया है. हादसा आगर और आमला के बीच हाइवे पर मारुति वैन और इकोस्पोर्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत में हुआ.

मारुति वैन और कार की टक्कर, एक की मौत

जानकारी के अनुसार, आगर से सोयत लौट रही सिलाई सीखने गई महिलाओं से भरी मारुति वैन और नलखेड़ा से दर्शन कर लौट रहे इकोस्पोर्ट कार सवारों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

14 लोग घायल, उपजार जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और एडिशनल एसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. वहीं सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि मारुति वैन में सवार घायल आगर मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र के लोहारिया गांव के निवासी हैं. वहीं अन्य वाहन में सवार घायल देवास जिले के निवासी हैं. 

ये भी पढ़ें: Jabalpur Violence: सिहोरा में तनाव के बाद शांति बहाल, प्रशासन ने किया दावा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

ये भी पढ़ें: बंधक बनाकर वसूली: पैसों की लेन-देन विवाद में रची थी साजिश, दो बंधकों को पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com