विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2023

आगर मालवा : बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने की दो युवकों की हत्या

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कानड़ थानांतर्गत ग्राम बटावदा के निकट पुलिस ने खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए.

आगर मालवा : बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने की दो युवकों की हत्या
यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी
आगर मालवा:

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कानड़ थानांतर्गत गांव बटावदा के निकट पुलिस ने खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए.

ये भी पढ़ें- रायपुर : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली, हुई फांसी की मांग

बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने की दो युवकों की हत्या

आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया, ‘‘पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कानड़ थाना पुलिस ने बटावदा जोड़ के निकट मेहरबान सिंह के खेत में बने मकान से बोरों में बंधे दो युवकों के शव बरामद किए हैं, जो छुपाने की नीयत से रखे गए थे.'' उन्होंने कहा कि इस मामले में जब मेहरबान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे और उससे छेड़छाड़ किया करते थे.

मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने शनिवार रात जीप से युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया, जिसके बाद वह दोनों को अपने वाहन में डालकर अपने खेत लाया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और संभवत: इसी से दोनों की मौत हो गई. कोरी ने बताया कि दोनों मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हरदा : दो बहनों ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

उन्होंने कहा कि पुलिस मेहरबान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी सहयोगी था या नहीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com