विज्ञापन
This Article is From May 05, 2025

एमपी के इस जिले में अदाणी फाउंडेशन ने की मोबाइल हेल्थ यूनिट सेवा की शुरुआत; मिलेगी राहत

Mobile Health Unit Service : अनूपपुर वासियों के लिए खुशखबरी है.अदाणी फाउंडेशन ने जिले वासियों के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट की सेवा शुरू की है. यह सेवा विशेष रूप से परियोजना क्षेत्र के छतई, उमरदा, गुलिदांड और कोठी पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करेगी.

एमपी के इस जिले में अदाणी फाउंडेशन ने की मोबाइल हेल्थ यूनिट सेवा की शुरुआत; मिलेगी राहत
अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल, अनूपपुर में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट की सेवा शुरू.

Mobile Health Unit Service In Anuppur : अदाणी फाउंडेशन ने सकारात्मक सामाजिक पहल की अनुपपुर जिले में शुरुआत की है. बता दें, अदाणी पावर अनूपपुर थर्मल एनर्जी एम.पी. प्रा. लि. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (MHCU) सेवा का शुभारंभ किया गया. यह सेवा विशेष रूप से परियोजना क्षेत्र के छतई, उमरदा, गुलिदांड और कोठी पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करेगी. कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने किया. उन्होंने इस पहल को ग्रामीण अंचलों के लिए सेहत की सौगात बताया. इस सविधा के बाद ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान होगी.

निःशुल्क इलाज, परामर्श और दवाएं मिलेंगी - मंत्री जायसवाल 

शुभारंभ समारोह में उपस्थित मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट से ग्रामीणों को उनके गांव में ही निःशुल्क इलाज, परामर्श और दवाएं मिलेंगी. इससे उन्हें जिला अस्पताल या दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की मिसाल है. उन्होंने अदाणी फाउंडेशन के सामाजिक दायित्व को सराहते हुए इसे अनुकरणीय बताया है.

अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता

अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह मोबाइल यूनिट हर सप्ताह चयनित ग्रामों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाएगी, जहां प्राथमिक जांच, डॉक्टरी परामर्श, निःशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होंगे. फाउंडेशन पहले से ही शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है और आगे भी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं विकसित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ICC Ranking 2025: क्रिकेट के इन फॉर्मेट्स में भारतीय टीम फिर अव्वल, ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में बादशाहत बरकरार

गांवों में सशक्त स्वास्थ्य तंत्र की दिशा में कदम

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी प्रयास है. इससे न सिर्फ हजारों ग्रामीणों को उपचार मिलेगा,बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. इस यूनिट की नियमित उपस्थिति से ग्रामीणों में समय रहते बीमारी की पहचान और इलाज संभव हो सकेगा, जो ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली की बड़ी चुनौती रही है.

ये भी पढ़ें- BSC सेकेंड ईयर परीक्षा का प्रश्न, 'रानी दुर्गावती का 'मकबरा कहां है?' भड़के छात्र और इतिहासप्रेमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com