विज्ञापन
Story ProgressBack

75th Republic Day: इस बार अलग होगा गणतंत्र दिवस परेड का आगाज, इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि

Republic Day 2024: भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे. इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी. इस बार परेड में छठी बार फ्रांस के राष्ट्रपति परेड में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं कर्तव्य पथ पर परेड में 80 फीसदी गतिविधियां महिलाएं करेंगी.

Read Time: 2 mins
75th Republic Day: इस बार अलग होगा गणतंत्र दिवस परेड का आगाज, इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि

देशभर में शुक्रवार, 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu ) दूसरी बार कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों Emmanuel Macron) इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मुख्य अतिथि हैं. वहीं 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी मौजूद रहेंगे. इस बार  गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत-लोकतंक्त्र की मातृका है. 

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी परेड 

 गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade 2024) सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी. ये परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (Kartavya Path) से लेकर नेशनल स्टेडियम (National Stadium) तक जाएगी, जिसकी दूरी पांच किलोमीटर है. परेड का आगाज देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ करने वाली है. हालांकि इससे पहले परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती थी. 

ये भी पढ़े: Republic Day Special: छत्तीगसढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नौ गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

10.03 बजे पीएम मोदी कर्तव्य पथ से गुजरेंगे 
10.05 बजे पीएम नेशनल वॉर मेमोरियल पर पहुंचेंगे, दो मिनट का मौन 
10.21 बजे पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे
10.25 बजे उप राष्ट्रपति का आगमन होगा
10.26 बजे रास्ट्रपति के अंगरक्षक का आएंगे
10.27 बजे राष्ट्रपति के साथ मुख्य अतिथि का आगमन होगा 


10.29 बजे 21 तोपों की सलामी (स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन) दी जाएगी
10.30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान होगा, चार हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा होगी 
10.32   बजे शंखनाद और ढोल-नगाड़ा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी 
10.34 बजे परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड शुरू करेंगे, उनके पीछे सेना के दस्ते होंगे
10.35 बजे परेड उप कमांडर मेजर जनरल सुमित मेहता 
10.36 बजे परमवीर च्रक विजेता 
10.37 बजे अशोक च्रक विजेता 
10.38 बजे फ्रांस की सेना का मार्चिंग दस्ता, फ्रांस की सेना का संयुक्त बैंड

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
MP Budget 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MP बजट को सराहा और कहा "मैं हूं ना"...
75th Republic Day: इस बार अलग होगा गणतंत्र दिवस परेड का आगाज, इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि
CM Mohan Yadav took a big decision on Emergency of Congress will be taught in schools
Next Article
MP Political News: सीएम यादव ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों में होगी कांग्रेस के इस 'काले कारनामे' की पढ़ाई
Close
;