विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2024

दुष्कर्म, हत्या फिर लूट ! 68 साल की महिला की मिली लाश, हैवानियत की हदें पार...

Gwalior Crime : पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जिससे मामले का खुलासा हो सके. महिला के परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए.

दुष्कर्म, हत्या फिर लूट ! 68 साल की महिला की मिली लाश, हैवानियत की हदें पार...
दुष्कर्म, हत्या फिर लूट ! 68 साल की महिला की मिली लाश, हैवानियत की हदें पार...

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भितरवार इलाके के बेलगड़ा इलाके में एक 68 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान कुसुम प्रजापति के रूप में हुई है. महिला के कपड़ों पर खून के निशान पाए गए हैं... जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ घनौनी अपराध करने के बाद उसकी जान ली गई. घटना बैरजा गांव की है, जहां कुसुम प्रजापति अपने घर में अकेली थीं. उनका पति काम के लिए खेत पर गया हुआ था. शाम को जब पड़ोसियों ने महिला के घर से कोई आवाज नहीं सुनी तो उन्हें कुछ शक हुआ. पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था.

वारदात के बाद लूटपाट का शक

परिजनों के अनुसार, महिला के जेवरात और नकदी भी गायब हैं, जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद लूटपाट भी की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मामले में SDOP जितेंद्र नगाइच ने बताया कि महिला की मौत प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके.

यह भी पढ़ें : 

बीच सड़क पर 'अश्लील' कपड़े पहनकर निकली युवती, वीडियो वायरल होने पर हुई FIR

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

कपड़ों पर खून के निशान मिलने से दुष्कर्म की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जिससे मामले का खुलासा हो सके. महिला के परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए. पुलिस का कहना है कि मामले को सुलझाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. साथ ही आरोपी की पतासाजी के लिए तलाशी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : 

मक्के के खेत में हुई हलचल तो जाकर लोगों ने देखा, सीन देख सबके उड़ गए होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com