
UPSC Civil Services Exam 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित प्रतिभागियों के सम्मान तथा उनसे संवाद के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश देश का दिल है, और देश की धड़कनों में मध्यप्रदेश की आहट होना चाहिए. यह प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, योग्यता और दक्षता से ही संभव है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2024 में प्रदेश के 60 युवाओं का चयन मध्यप्रदेश की क्षमता को दर्शाता है. प्रदेश के यह युवा, देश की अलग-अलग सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरा देश हमारे प्रदेश के प्रभाव का अनुभव करेगा." इस दौरान सीएम ने सभी चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह तथा भारतीय ज्ञान परम्परा पुस्तक की प्रति भेंट कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का लोकार्पण भी किया. उन्होंने पुस्तिका "मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचम" का विमोचन किया.
मेहनत ने रचा इतिहास
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2025
मिला नया विश्वास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में मध्यप्रदेश के चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान।
देखें, कार्यक्रम की झलकियां...@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/of0ueQNZt2
न्यायप्रियता और सुशासन की राह पर आगे बढ़ें : सीएम माेहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को एक स्वस्थ्य लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की ही देन है कि जमीन से जुड़े व्यक्ति को भी देश-प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. यह भी गर्व का विषय है कि सिविल सेवा में चयनित अधिकांश युवाओं ने शासकीय स्कूलों से पढ़ाई की है.
प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी युक्ति-बुद्धि से देश को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया है, इसके लिए सबको बधाई : CM@DrMohanYadav51 #MadhyaPradesh #Bhopal pic.twitter.com/CagNvt3qRE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2025
सम्राट विक्रमादित्य को न्यायप्रियता और सुशासन का प्रतीक माना जाता है : CM@DrMohanYadav51 #MadhyaPradesh #Bhopal pic.twitter.com/s4HvwxEUPr
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की न्यायप्रियता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के उद्धरण देते हुए अभ्यर्थियों से अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जनसामान्य के प्रति संवेदनशील, जनकल्याण के लिए सक्रिय और लोकहित के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन कल्याण और देश का विकास लोक सेवा का मुख्य उद्देश्य है. चयनित अभ्यर्थी अपनी कार्यकुशलता और निपुणता के साथ परिश्रम करेंगे तो उनके कार्यों और भावनाओं की सुगंध चंदन की तरह वातावरण में फैलेगी.
अभावों को पीछे छोड़कर सरकारी स्कूल-कॉलेजों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की सफलता हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है : CM@DrMohanYadav51 @highereduminmp #MadhyaPradesh #Bhopal pic.twitter.com/1BzAi4iBUk
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2025
उच्च शिक्षा का ग्रामीण क्षेत्रों तक हुआ विस्तार
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के युवाओं का चयन प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है. आप सबके सहयोग से प्रदेश के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सिविल सेवा परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य शासन विशेष प्रयास कर रहा है. इस वर्ष शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जो दर्शाता है कि न केवल स्कूल शिक्षा अपितु उच्च शिक्षा का भी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से विस्तार हुआ है.
यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana: MP में 10 लाख नए PM आवास! प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 में ये हैं स्पेशल फोकस ग्रुप
यह भी पढ़ें : PM Modi MP Visit: 31 को भोपाल आएंगे PM मोदी, CM मोहन यादव जंबूरी मैदान पहुंचकर लिया जायजा
यह भी पढ़ें : e-Zero FIR: अब साइबर अपराधी तेजी से पकड़े जएंगे! साइबर सुरक्षित भारत की नई पहल के बारे में जानिए
यह भी पढ़ें : GT vs LSG: गुजरात vs लखनऊ का मुकाबला, अहमदाबाद में किसका चलेगा जादू, पिच रिपोर्ट से Live तक जानिए आंकड़े