विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

शर्मनाक ! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने 24 घंटे में किया अरेस्ट

वारदात के बाद बच्ची की हालत गंभीर है और उसे जबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

शर्मनाक ! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने 24 घंटे में किया अरेस्ट
प्रतीकात्मक फोटो

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी (Dindori) जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा हुआ है. यहां पर एक युवक ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी युवक बच्ची के पड़ोस में रहता है. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे जबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना रविवार को शाहपुरा थाना इलाके में हुई. पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी.

जानें क्या है मामला ?

शाहपुरा थाना के SHO शिवलाल मरकाम ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता की दादी घर के पीछे वाले हिस्से में काम कर रही थी और उसके दादा भी घर पर नहीं थे. पड़ोस की एक लड़की ने पीड़िता को घायल अवस्था में देखा और उसकी दादी को खबर दी.

ये भी पढ़ें : 

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें 

बच्ची की हालत नाजुक

जब उसकी दादी वहां पहुंची तो पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था. इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया. पीड़िता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पीड़ित बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : 

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com