विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

थाना प्रभारी के खिलाफ SP दफ्तर के सामने धरने पर बैठे 41 गांव के लोग, लगाया गंभीर आरोप

श्योपुर में रघुनाथपुर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा की दबंगई के खिलाफ 41 गांव के ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया और एसपी ऑफिस का घेराव किया. आरोप है कि थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा लोगों से जबरन अवैध वसूली करता है.

थाना प्रभारी के खिलाफ SP दफ्तर के सामने धरने पर बैठे 41 गांव के लोग, लगाया गंभीर आरोप

Madhya Pradesh Hindi News: श्योपुर मे रघुनाथपुर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा की दबंगई के खिलाफ बरोली गांव सहित 41  गांव के ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीण एकजुट होकर श्योपुर में एसपी ऑफिस पहुंचे और घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की.

ग्रामीण SP वीरेंद्र जैन से थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए  धरने पर बैठ गए. आरोप है कि रघुनाथपुर थाना प्रभारी लोगों से जबरन अवैध वसूली करता है और जो पैसे नहीं देता तो पुलिस उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर फंसा देती है.

पैसे न देने पर केस किया दर्ज, निकाला जुलूस

आरोप है कि बरोली गांव के तीरथराज रावत रघुनाथपुर से अपने गांव लौट रहे थे, वह रिश्तेदार से मिलने गए थे. इसी बीच रास्ते में प्रदीप शर्मा ने उनसे पैसों की मांग की. नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर गांव में अपराधियों की तरह जुलूस निकाल दिया.

इसके विरोध में ग्रामीण एसपी ऑफिस थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर पहुंच गए. ग्रामीणों के भीषण गर्मी में धरने पर बैठने के चलते SP वीरेंद्र जैन ने रघुनाथपुर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के खिलाफ जांच के आदेश देते हुए लाइन अटैच कर दिया है. थाना प्रभारी के हटने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया.

ये भी पढ़ें- पति से गुफ्तगू युवती को पड़ी भारी, पत्नी ने बीच बाजार में पकड़े बाल और जमकर की पिटाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com