अगर आपको भी है उंगलियां चटकाने की आदत तो हो जाइए सावधान! हो सकते हैं आपको ये बड़े नुकसान

Harmful Effects of Cracking Fingers: हम अक्सर देखते हैं कि बच्चे-बड़े खाली बैठे-बैठे उंगलियां चटकाते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आदत के कई नुकसान भी हैं? आपको इस आर्टिकल में उंगलियां चटकाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक फोटो

Cracking Knuckle: हम अक्सर लोगों को देखते हैं, जब वो ख़ाली बैठे होते हैं या कुछ सोच रहे होते हैं तो अपनी उंगलियां चटकाने लगते हैं. कई बार बच्चे भी मस्ती मज़ाक में ऊंगलियां चटकाते (Fingers Chatkana) हैं, यदि आप भी इस आदत से मजबूर हैं तो यह आदत आपको बीमार बना सकती है. बार-बार उंगलियां चटकाने से उंगली के ज्वाइंट भी कमज़ोर होते हैं. आइए जानते हैं उंगलियां चटकाने से होने वाले नुकसान (Cracking Knuckle Side Effects) के बारे में.

बार बार उंगलियां चटकाने से उंगली के ज्वाइंट कमज़ोर होते हैं और उंगलियां टेढ़ी होने की संभावना बढ़ जाती है.

जोड़ों में दर्द

बार-बार उंगलियां चटकाने से हाथों की पकड़ कमज़ोर होती हैं, ये नसों और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है. बार-बार उंगलियां चटकाने से जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिससे आर्थराइटिस यानी गठिया का खतरा बढ़ जाता है. जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ में गैस के बुलबुले बनते हैं, जो चटकाने से बाहर निकल जाते हैं. उंगलियां बार-बार चटकाने से ये तरल पदार्थ कम हो सकता है, जिससे जोड़ों को नुक़सान भी पहुंच सकता है.

Advertisement

लगातार न चटकाएं

यदि आप कभी-कभार ऊंगलियां चटकाते हैं तो इससे आपको कोई ख़ास नुकसान नहीं होता है, लेकिन यदि आप इसकी आदत डाल चुके हैं और रोज़ाना ऐसा करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसा करने से ज्वाइंट के सॉफ़्ट टिश्यू वीक हो जाते हैं और ज्वाइंट डिसलोकेट होने का खतरा भी बनता है.

बच्चों को रखें इस आदत से दूर

उंगलियां चटकाने से हड्डियां कमज़ोर होती हैं. इसलिए बच्चों को यह आदत कभी न लगने दें, क्योंकि बच्चों की उंगलियों की बोन भी होती है.

गर्दन या पीठ

हम अक्सर देखते हैं जब कोई गर्दन या पीठ चटकाता है तो हमें काफ़ी रिलैक्स फ़ील होता है. दरअसल जब आप अपनी गर्दन या पीठ को चटका देते हैं तो उसमें एंडोर्फिन्स रिलीज़ होता है, जो एक नेचुरल पेनकिलर का काम करता है. हमें आवाज ऐसा लगता है कि कुछ हुआ है लेकिन हक़ीकत में ऐसा कुछ नहीं होता.

Disclaimer: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें. NDTV इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tips & Tricks: गंजेपन से हैं परेशान! सिर पर बाल उगाने के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर प्रोडक्ट