विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

Badrinath: चारधाम की यात्रा का इंतजार हुआ खत्म, 12 मई की सुबह 6 बजे खुलेंगे बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट

Badrinath Ki Dulhania: श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. कपाट खुलने को लेकर बद्रीनाथ मंदिर को पुष्पों से सजाया जा रहा है.

Badrinath: चारधाम की यात्रा का इंतजार हुआ खत्म, 12 मई की सुबह 6 बजे खुलेंगे बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट

Badrinath Temple: चार धाम की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार यानी 12 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल दिए जाएंगे. उत्तराखंड के चार धामों में से तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार अक्षय तृतीया के दिन खुल चुके हैं.

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. कपाट खुलने को लेकर बद्रीनाथ मंदिर को पुष्पों से सजाया जा रहा है.

हजारों की संख्या में तीर्थयात्री श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं और लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. दानदाताओं की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है. बद्रीनाथ में मौसम सर्द है और पर्वतों पर बर्फ साफ नजर आ रही है. वहीं मंदिर के आसपास और सड़क की बर्फ गल चुकी है और दिन में धूप खिली हुई है.

ये भी पढ़ें- Plan a Trip to Vaishno Devi: मां के दर्शन का है प्लान? यहां देखिए वैष्णो देवी यात्रा की पूरी प्रोसेस

रविवार को ही श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश जी, घंटाकर्ण जी, आदि केदारेश्वर जी, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, श्री माता मूर्ति मंदिर तथा तपोवन सुभाई (जोशीमठ) स्थित भविष्य बद्री मंदिर के भी कपाट खुल जायेंगे.

ये भी पढ़ें- Ganga Saptmi 2024: इस साल किस दिन पड़ रही है गंगा सप्तमी, पंडित जी से जानिये शुभ मुहूर्त और उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com