Pune Road Accident: पुणे सड़क दुर्घटना की होगी सीबीआई जांच? पीड़ित परिजनों ने की डिमांड

Pune Car Accident Case:दरअसल, पुणे में एक पोर्श कार से हुई भीषण दुर्घटना में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली निवासी अनीस अवधिया की मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपी नाबालिग कार्यवाही नहीं कर रही है, इसलिए मामले में अब सीबीआई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो

Pune Porsche Accident : महाराष्ट्र के पुणे में पोर्शे कार सड़क दुर्घटना में नया मोड़ आ गया है. पीड़ित परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की डिमांड की है. दुर्घटना में मारे अनीस अवधिया की मौत को लेकर परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ है और परिजनों ने महाराष्ट्र पुलिस पर आरोपी के उद्योगपति परिवार के दवाब में काम करने का आरोप लगाया है. 

दरअसल, पुणे में एक पोर्श कार से हुई भीषण दुर्घटना में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली निवासी अनीस अवधिया की मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपी नाबालिग कार्यवाही नहीं कर रही है, इसलिए मामले में अब सीबीआई की मांग की है.

परिजनों का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच ठीक से नहीं कर रही है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम एवं निष्पक्ष मांग को लेकर आवाज उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई से करने की बात कही है. एनडीटीवी की टीम बात करते हुए परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई टीम हवाले करने की बात कही है.

Advertisement

गौरतलब है महाराष्ट्र के पुणे शहर में 10 दिन पहले एक तेज रफ़्तार पोर्शे कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी था. हादसे में बाइक सवार दो युवा इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दावा किया है कि हादसे के समय नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा नशे की हालत में लक्जरी कार चला रहा था.

घटना के बाद से मामले में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोप है कि किशोर के परिवार ने उसे बचाने के लिए पूरे सरकारी सिस्टम को उथल-पुथल कर दिया. इस बीच, कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. अब देखना है कि मामले की सीबीआई जांच को लेकर महाराष्ट्र सरकार क्या फैसला करती है. 

ये भी पढ़ें-पोर्श एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी के ब्लड रिपोर्ट में 'हेरफेर' के आरोप में पुणे के दो डॉक्टर गिरफ्तार


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.