विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

29 जनवरी को महाकुंभ में सबसे बड़ा अमृत स्नान ! अगर आप भी जा रहे प्रयागराज, तो जानिए क्या हैं इंतज़ाम ?

How to Go Prayagraj Maha Kumbh : टिकट के लिए आश्रय स्थलों में ही अनारक्षित टिकट काउंटर, ATVM और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी. भीड़ के अतिरिक्त दबाव का प्रबंधन करने के लिए खुसरो बाग में 1 लाख लोगों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया का बनाया गया है.

29 जनवरी को महाकुंभ में सबसे बड़ा अमृत स्नान ! अगर आप भी जा रहे प्रयागराज, तो जानिए क्या हैं इंतज़ाम ?
29 जनवरी को महाकुंभ में सबसे बड़ा अमृत स्नान ! अगर आप भी जा रहे प्रयागराज, तो जानिए क्या हैं इंतज़ाम ?

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ का भव्य आयोजन प्रयागराज के संगम तट पर हो रहा है. लाखों-करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं. अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन सबसे बड़े अमृत स्नान की तैयारी की जा रही है. इस दिन 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास प्रबंध किए हैं. मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए खास योजना बनाई है. इसके अलावा प्रयागराज में मौनी अमावस्या को लेकर क्या इंतज़ाम देखने को मिलेंगे ? आइए इस खबर में जानते हैं: -

10 करोड़ लोगों के आने का अनुमान

25 जनवरी से रोज़ाना करीब 1 करोड़ लोग महाकुंभ में आ रहे हैं. इतने बड़े आयोजन के लिए सुरक्षा और सुविधा के खास इंतजाम किए गए हैं. रेलवे ने सभी स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं, जो मौनी अमावस्या से एक दिन पहले से लेकर दो दिन बाद तक लागू रहेंगी.

क्या खास इंतज़ाम किए गए ?

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर से दिया जाएगा. निकास केवल सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म न. 6 की ओर से होगा. आरक्षित यात्रियों, जिनका पहले से टिकट रिजर्व है.... उन्हें सिटी साइड के गेट नंबर 5 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. जबकि, अनारक्षित यात्रियों को दिशावार कलर कोडेडे आश्रय स्थलों के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा

भीड़ के लिए होल्डिंग एरिया

खुसरो बाग में 1 लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. अनारक्षित टिकट काउंटर, ATVM और मोबाइल टिकटिंग की सुविधा आश्रय स्थलों में उपलब्ध होगी.

किन स्टेशनों पर कहाँ से होगी Entry - Exit ?

नैनी जंक्शन पर प्रवेश स्टेशन रोड से होगा जबकि निकास मालगोदाम की ओर से होगा. प्रयागराज छिवकी में प्रवेश सीओडी मार्ग से होगा और निकास जीईसी नैनी रोड की ओर से होगा. सूबेदारगंज स्टेशन पर  प्रवेश झलवा रोड से और निकास जीटी रोड की ओर से रहेगा. सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कलर-कोडेड टिकट और आश्रय स्थल बनाए गए हैं. यहां से ट्रेन के जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा.

30 जनवरी तक नो-व्हीकल जोन

27 से 30 जनवरी तक कुंभ क्षेत्र में वाहनों की अनुमति नहीं होगी. VIP प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा. सभी स्कूल, कॉलेज, और कार्यालय बंद रहेंगे. प्रयागराज के 9 रेलवे स्टेशनों से 150 ट्रेनें चलेंगी. हर 4 मिनट में एक ट्रेन चलाई जाएगी. 20 लाख लोग ट्रेन से यात्रा करेंगे. अयोध्या, वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें : 

•  संगम घाट पर पूजा के बाद गौतम अदाणी ने कहा- अद्भुत अनुभव, देखें तस्वीरें

•  Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में पहुंचीं सबसे सुंदर साध्वी, सोशल मीडिया पर खुली पोल

• प्रयागराज महाकुंभ का हुआ आगाज ! पहले दिन कितने श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

• महाकुंभ में जाने से पहले जानिए, क्या है सही रूट ? कब होंगे कौन-से धार्मिक कार्यक्रम

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त कब से कब तक ?

बता दें कि मौनी अमावस्या का मुहूर्त 28 जनवरी को शाम 07:35 मिनट से शुरू होकरअगले दिन यानी 29 जनवरी को शाम 06:05 मिनट पर समाप्त होगा. सनातन धर्म में उदयातिथि की खास मान्यता है इसलिए 29 जनवरी को स्नान और पूजा के लिए उपयुक्त समय है. इस दिन साधक भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com