Vote Chori: वादा करके Hydrogen Bomb लाना भूले राहुल गांधी, प्रेस कांफ्रेस में बोले-' यह कोई हाइड्रोजन बम नहीं है'

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb: कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमलावर राहुल गांधी ने पहले प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि हाइड्रोजन बम अभी बाकी है, लेकिन दूसरे प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग को घेरा और हाइड्रोजन बम को लेकर यूटर्न लेते हुए यह हाइड्रोजन बम नहीं है. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
CONGRES LEADER RAHUL GANDHI FORGET TO BRING HYDROGEN BOMB IN VOTE CHORI PRESS CONFERENCE

Hydrogen Bomb: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'हाइड्रोजन बम' को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरी थी, लेकिन अब उन्होंने हाइड्रोजन बम को लेकर यूटर्न ले लिया है. गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी वादा करके हाइड्रोजन बम लाना भूल गए.चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए पीसी में राहुल बोले- 'यह हाइड्रोजन बम नहीं है'.

कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमलावर राहुल गांधी ने पहले प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि हाइड्रोजन बम अभी बाकी है. दूसरे प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग को घेरा, लेकिन हाइड्रोजन बम यूटर्न लेते हुए कहा कि यह कोई हाइड्रोजन बम नहीं है.  

ये भी पढ़ें-'गरबा में कलावा-टीका लगाकर प्रवेश न करें लव जिहादी', गैर हिंदुओं के प्रवेश पर सांसद का बयान वायरल

कथित वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं राहुल गांधी 

गौरतलब है कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर लगातार हमला कर रहे हैं. कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ पूरे बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाला थी. यह यात्रा ठीक बिहार विधानसभा चुनाव के पहले निकाली गई, जिसमें कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग का कटघरे में खड़ा किया था.

Advertisement

 प्रेस कांफ्रेस में हाइड्रोजन लाना भूले,बोले, खुलासा अभी बाकी है

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, लेकिन वे इसे “हाइड्रोजन बम” नहीं कहेंगे, क्योंकि असली खुलासा अभी बाकी है. यानी राहुल गांधी वादा करके वह हाइड्रोजन लाना भूल गए, जिसका वादा उन्होंने बिहार में वोट अधिकार यात्रा के आखिरी दिन करके सुर्खियां बंटोरी थी. 

ये भी पढ़ें-Dangerous Dam: कभी भी ढह सकता है 100 साल पुराना आवदा डैम, दरार ने बढ़ाई धड़कन, दहशत में हैं ग्रामीण

बिहार चुनाव से पहले SIR के मुद्दे पर निकाली 'वोटर अधिकार यात्रा' के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा था कि एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता, वह आ रहा है, सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है. हाइड्रोजन बम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

ये भी पढ़ें-Viral Video: पटवारी की हरकतों से आगबबूला हुई विधवा, कार्यालय में जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

राहुल गांधी बोले, सीआईडी जांच में चुनाव आयोग नहीं कर रहा सहयोग

राहुल ने बताया कि फरवरी 2023 में मामले में FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद मार्च 2023 में कर्नाटक सीआईडी ने चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे, पत्रों में डेस्टिनेशन IP, ओटीपी ट्रेल व अन्य तकनीकी डिटेल मांगी गईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उनका आरोप है कि जांच को जानबूझकर अटकाया जा रहा है ताकि “लोकतंत्र के हत्यारों” को बचाया जा सके.

राहुल गांधी ने अब वोट चोरी की जगह वोट डिलीट का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के दूसरे प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से बूथ के पहले वोटर के नाम का इस्तेमाल कर वोट डिलीट किए जा रहे हैं. उनका दावा है कि इस प्रक्रिया में कांग्रेस के मजबूत बूथों को टारगेट किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और चुनाव आयोग जानबूझकर जांच को रोक रहा है.

ये भी पढ़ें-खुदकुशी के इरादे ने दो बच्चों संग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, जीवित बची मां का कलेजा फट गया जब सुना...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के दूसरे प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से बूथ के पहले वोटर के नाम का इस्तेमाल कर वोट डिलीट किए जा रहे हैं. उनका दावा है कि इस प्रक्रिया में कांग्रेस के मजबूत बूथों को टारगेट किया गया.

ये भी पढ़ें-पति जिंदा है तो पत्नी संपत्ति में नहींं मांग सकती हिस्सा, HC ने ससुराल में बहू के रहने के हक को भी माना

राहुल गांधी ने कहा था कि अभी असली हाइड्रोजन बम आना बाकी है

बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के मुद्दे पर निकाली 'वोटर अधिकार यात्रा' के आखिरी दिन चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता, वह आ रहा है, सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है. हाइड्रोजन बम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

Advertisement

राहुल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फर्जी वोटर जोड़े गए हैं

57 वर्षीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आयोजित दूसरे कांफ्रेंस में यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फर्जी वोटर जोड़े गए हैं. उनका कहना है कि यह सिलसिला सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

ये भी पढ़ें-अपने ही दल के खिलाफ भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा, अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के विरूद्ध धरने पर बैठा


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.