विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

कॉलीवुड के 'खलनायक' का बेटा ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, विदेश से जुड़ा कनेक्शन

Entertainment News : तमिलनाडु में ड्रग तस्करी के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यहां से ड्रग्स श्रीलंका, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भेजे जाते हैं जहां इनकी काफी मांग है.

कॉलीवुड के 'खलनायक' का बेटा ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, विदेश से जुड़ा कनेक्शन
कॉलीवुड के 'खलनायक' का बेटा ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, विदेश से जुड़ा कनेक्शन

Tamil Actor Mansur Ali Khan : कॉलीवुड यानी कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मंसूर अली खान के बेटे अली खान तुगलक को ड्रग्स रखने और बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके साथ 9 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. यह गिरफ्तारी तिरुमंगलम पुलिस की गहराई से की गई जांच के बाद हुई. पुलिस को जानकारी मिली थी कि तुगलक कुछ लोगों के साथ ड्रग तस्करी में शामिल है. इन लोगों में से कुछ को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था.

पहले भी हुई हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में पुलिस ने पहले ही 10 लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें कई कॉलेज के छात्र भी शामिल थे. अब तुगलक को सैयद साकी, मोहम्मद रियास अली और फैसल अहमद के साथ पकड़ा गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

तमिलनाडु में बढ़ रही ड्रग तस्करी

तमिलनाडु में ड्रग तस्करी के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं. यहां से ड्रग्स श्रीलंका, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भेजे जाते हैं जहां इनकी काफी मांग है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और स्थानीय पुलिस ने इस मुद्दे पर नज़र पैनी कर दी है. हाल ही में चेन्नई पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को पकड़ा है जिसे ड्रग तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

फिल्मों में निभाते हैं खलनायक का रोल

अरुंबक्कम पुलिस ने भी इस मामले में फिलिप नाम के एक व्यक्ति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि मंसूर अली खान साउथ फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वह थलापति विजय और तृषा कृष्णन के साथ सुपरहिट फिल्म 'लियो' में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें : 

** 8 घंटे तक चलेगी नागा चैतन्य- शोभिता की शादी ! कई बड़ी हस्तियां करेगी शिरकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com