विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2024

8 घंटे तक चलेगी नागा चैतन्य- शोभिता की शादी ! कई बड़ी हस्तियां करेगी शिरकत

Naga Chaitanya Wedding : नागा चैतन्य और शोभिता की शादी पूरी तरह पारंपरिक तेलुगू ब्राह्मण रीति-रिवाजों से होगी. शादी की रस्में करीब 8 घंटे तक चलेंगी. शोभिता शादी में कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनेंगी.

8 घंटे तक चलेगी नागा चैतन्य- शोभिता की शादी ! कई बड़ी हस्तियां करेगी शिरकत
8 घंटे तक चलेगी नागा चैतन्य- शोभिता की शादी ! कई बड़ी हस्तियां करेगी शिरकत

Bollywood News in Hindi : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. ये शादी हैदराबाद के मशहूर अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी. इस खास मौके पर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ शामिल होंगे. एक करीबी सूत्र ने बताया, "अल्लू अर्जुन और उनका परिवार नागा चैतन्य और शोभिता की शादी में हिस्सा लेंगे. " इसके अलावा, इस हाई-प्रोफाइल शादी में फिल्म इंडस्ट्री की कई और बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.

अन्नपूर्णा स्टूडियो में आएंगे मेहमान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में हो रही है जिसे नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में बनाया था. यह स्टूडियो 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहां कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.

तेलुगू रीति-रिवाजों से होगी शादी

नागा चैतन्य और शोभिता की शादी पूरी तरह पारंपरिक तेलुगू ब्राह्मण रीति-रिवाजों से होगी. शादी की रस्में करीब 8 घंटे तक चलेंगी. शोभिता शादी में कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनेंगी. नागा चैतन्य धोती और कुर्ता में नजर आएंगे.

शादी से पहले की रस्मों की तैयारी 

शादी से पहले हुई रस्मों की झलक शोभिता ने सोशल मीडिया पर साझा की. इन रस्मों में पेली कुटुरू, पेली राता और मंगलास्नानम शामिल हैं. इन रस्मों के दौरान नागा चैतन्य का परिवार शोभिता के घर पहुंचा...  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

वायरल हुआ शादी का कार्ड

शादी का निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कार्ड में शादी की तारीख और परिवार के सदस्यों के नाम लिखे गए हैं. इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें : 

** क्या मां के दबाव में AR रहमान ने की थी सायरा से शादी ? 29 सालों बाद बताई सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com