Shibani Kashyap With NDTV: बॉलीवुड सिंगर शिवानी कश्यप (Shibani Kashyap) आज के समय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वैसे तो शिवानी ने अपने फिल्मी करियर में काफी बड़े और हिट सॉन्ग गाए हैं. इन दिनों शिवानी अपने गाने सरफिरा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस गाने को प्रोड्यूसर विपुल शाह (Vipul Shah) के बैनर तले रिलीज किया गया है. हाल ही में शिवानी कश्यप ने NDTV से बात की और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
हिप-हॉप म्यूजिक पसंद आ रहा
शिवानी कश्यप ने कहा कि इन दिनों लोगों को हिप-हॉप म्यूजिक पसंद आ रहा है. मैंने अपना सिरफिरा गाने के लिए बहुत रिसर्च किया है. इस गाने की कोई लिमिट नहीं है, कोई रूल्स रेगुलेशंस नहीं हैं. मेरे इस गाने पर भी लोग जमकर डांस कर सकते हैं. हमारे मुंबई में हिप-होप का कल्चर बहुत ही विकसित हो गया है. आप धारावी के रैपर्स को देख सकते हैं कि वह डांस शानदार तरीके से करते हैं. मैंने काफी यूथ डांसर्स देखे जो हिप हॉप डांस करते हैं. अगर मैं अपने गाने की बात करूं तो विपुल साह प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह गाना लॉन्च किया है. सिंगर मिका सिंह के घर पर लॉन्च पार्टी थी, वहां काफी मजा आया.
सिंगिंग इंडस्ट्री में बदलाव
सिंगर ने आगे कहा कि सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुका है. जैसे अब पूरा डिजिटल हो चुका है. पहले हाथों में वीडियो-कैसेट होते थे. आज के समय आप अपने मोबाइल और कहीं भी गाने सुन सकते हैं. लोग टेलीविजन से भी फोन पर आने लगे हैं. सोशल मीडिया पर लोग गाने सुनने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने लगे हैं. अब लोग पूरा गाना न सुनते हुए थोड़ा सा गाना सुन लेते हैं. लोगों में पेशेंस खत्म हो चुका है. मुझे काफी फिल्मों के ऑफर भी आते हैं. मैं एक बॉलीवुड फिल्म भी कर चुकी हूं. लेकिन मेरा फोकस सिर्फ म्यूजिक पर रहता है.
ये भी पढ़ें: 'रामायणम्' के निर्देशक नितेश तिवारी को नमित मल्होत्रा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश