Nina Sarkar With NDTV: साल 2006 में रिलीज हुआ गाना 'लेजा लेजा रे' ने उस समय चारों तरफ धूम मचा दी थी. इस गाने को आज भी काफी सुना जाता है. गाना उस साल का सबसे हिट सॉन्ग बन गया था. जिसको श्रेया घोषाल ने गाया था. इस म्यूजिक वीडियो में बेंगलुरु की मॉडल नीना सरकार (Nina Sarkar) नजर आई थीं. म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद नीना सरकार को बॉलीवुड की राइजिंग स्टार माना जा रहा था. लेकिन एक ही म्यूजिक वीडियो करने के बाद नीना गायब हो गईं. इस गाने को रिलीज हुए पूरे 20 साल हो चुके हैं. बीते दिनों यह गाना और एक्ट्रेस नीना सरकार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है. हाल ही में उन्होंने NDTV से बात की और अपनी पुरानी यादों को ताज किया.
पुरानी यादों को ताजा किया
नीना ने कहा कि जब यह गाना रिलीज हुआ था उस वक्त सोशल मीडिया ज्यादा नहीं था. जब 'लेजा लेजा रे' हमने शूट किया उस वक्त मेरी 17 साल की उम्र थी और जब यह रिलीज हुआ तब मैं 18 साल की थी. मैं कहूंगी कि मेरा बचपन था. लोगों ने मुझे काफी क्रिटिसाइज भी किया कि आपका म्यूजिक वीडियो में आपने कोई खास नहीं किया है. आप यह नहीं सोचो कि आपने बहुत अच्छा काम किया है. मैं भी उनकी हां में हां कर देती थी. मैं सिर्फ लोगों की बात सुनती रहती थी. लेकिन मुझे पता नहीं था कि बिहाइंड द सीन क्या हो रहा है. इस गाने ने चारों तरफ धूम मचा दी थी. लोग मुझे स्टार मानने लगे थे, बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस मुझे तलाशने लगे थे. बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस मुझे लेने के लिए आपस में लड़ रहे थे और मैं बैंगलोर में थी, मुझे इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी.
जब गैंगस्टर-माफिया की हुईं शिकार
नीना ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे काफी बड़ी फिल्में ऑफर हुईं. लेकिन मैं पर्सनली एक्टर्स से नहीं मिली थी. मैंने ऑडिशन दिया, सब कुछ अच्छा चल रहा था. लेकिन फिल्में साइन करने से पहले मुझे फाइनेंस करने वालों से मिलने के लिए कहा. उन्होंने कभी नाम नहीं बताया, बस यह कहते कि जो पैसा लगाएगा वह आपसे मिलना चाहता है. वह मुझे सूरत-बेंगलुरु साथ ले जाने की बात करते थे. मैं जहां भी जाती थी अपनी मां के साथ जाती थी. क्योंकि मेरे पापा बॉलीवुड को अच्छा नहीं समझते थे. यह किस्सा होने के बाद मैं ऑफिस से बाहर आ गई. मुझे लगा कि मैं अभिनेत्री बनने के लायक नहीं हूं. इसके बाद मैं किसी भी डायरेक्टर और एक्टर से नहीं मिली. मैं उन लड़कियों का सम्मान करती हूं जो अपने घर को छोड़कर यहां अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इसके बाद मैंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था.
ये भी पढ़ें: Sonal Chauhan Exclusive: 'मैंने भोपाल का पोहा खाया, यहां पहाड़ों वाली फीलिंग आती है..'