विज्ञापन

Sonal Chauhan Exclusive: 'मैंने भोपाल का पोहा खाया, यहां पहाड़ों वाली फीलिंग आती है..'

Sonal Chauhan With NDTV: सोनल चौहान ने कहा कि मेरे साथ और बॉलीवुड के काफी एक्टर्स एग्री करेंगे कि जब तक आपका काम और मेहनत दर्शकों तक नहीं पहुंचता तब तक कोई मतलब नहीं होता. इसलिए मैं भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रही हूं.

Sonal Chauhan Exclusive: 'मैंने भोपाल का पोहा खाया, यहां पहाड़ों वाली फीलिंग आती है..'
bollywood news

Sonal Chauhan With NDTV: फिल्म जन्नत (Jannat) से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) हर किसी की पसंदीदा हैं. बता दें, इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ नजर आई थीं और फिल्म जन्नत से सोनल चौहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म के रिलीज होने के बाद सोनल चौहान रातों-रात हर युवा की क्रश बन गई थीं. इसके बाद सोनम चौहान काफी बड़ी फिल्मों में नजर आईं. हाल ही में एक फिल्म की शूट के लिए सोनल भोपाल आईं और कई मुद्दों को लेकर अपनी राय रखी.

एक्ट्रेस ने ये कहा

सोनल चौहान ने कहा कि मेरे साथ और बॉलीवुड के काफी एक्टर्स एग्री करेंगे कि जब तक आपका काम और मेहनत दर्शकों तक नहीं पहुंचता तब तक कोई मतलब नहीं होता. इसलिए मैं भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रही हूं. मुझे अपनी आने वाली फिल्मों के रिलीज होने का काफी बेसब्री से इंतजार है. अपनी आने वाली फिल्म शेरा के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने 'शेरा' की शूटिंग लगभग 1 महीने पंजाब में की है और मेरे साथ पंजाबी एक्टर और सिंगर परमिश वर्मा फिल्म में नजर आएंगे. वह बहुत शानदार एक्टर हैं और फिल्म के डायरेक्टर ने भी मुझे पंजाबी भाषा पर काम करने में काफी मदद की.

'मैंने भोपाल का पोहा खाया'

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि भोपाल में मेरा शूटिंग शेड्यूल बहुत टाइट था. हमारी फिल्म की शूटिंग नरसिंहगढ़ और भोपाल दोनों जगह हुई है. फ्री टाइम में मैंने भोपाल का तालाब घूमा और मैंने भोपाल का पोहा भी खाया. भोपाल में बहुत ही हरियाली है. अगर आप भोपाल में रहोगे तो आपको एक पहाड़ वाली फीलिंग भी आती है. मैं इतना कह सकती हूं कि भोपाल आकर मुझे काफी अच्छा लगा.

इस दिन रिलीज होगी फिल्में

सोनल चौहान ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में कहा कि मेरी अगली फिल्म शेरा जो पंजाबी फिल्म है. वह 15 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा मिर्जापुर: द मूवी इसी साल 4 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मैं इन फिल्मों के लिए काफी खुश हूं.

ये भी पढ़ें: खान की फिल्मों को पछाड़ 'धुरंधर 2' ने यूके मार्केट में रचा नया इतिहास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close