विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

बांद्रा में आमिर खान की सी फेस वाली इमारत को एमआईसीएल समूह ने फिर बनाने का लिया फैसला

रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला लिया गया है कि मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड बांद्रा पश्चिम के पॉश पाली हिल इलाके में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सी फेस वाली बिल्डिंग को फिर से बनाया जाएगा.

बांद्रा में आमिर खान की सी फेस वाली इमारत को एमआईसीएल समूह ने फिर बनाने का लिया फैसला

Aamir Khan Sea Face Building : एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ होने वाला है. एक तरफ अमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) की जनवरी के पहले सप्ताह में शादी होने जा रही है. दूसरी तरफ आमिर खान के लिए बांद्रा के समुद्र के सामने वाली इमारत को लेकर एक खबर सामने आयी है. वह खबर है क्या, चलिए हम आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें : Berlin Review: नेटफ्लिक्स की यह सीरीज मनी हीस्ट जितनी इंटरेस्टिंग नहीं, एक्शन प्रेमी होंगे निराश

बांद्रा में समुद्र के सामने वाली इमारत फिर बनाई जाएगी

एक रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला लिया गया है कि मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड बांद्रा पश्चिम के पॉश पाली हिल इलाके में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सी फेस वाली बिल्डिंग को फिर से बनाया जाएगा. बता दें, इस बिल्डिंग में आमिर खान के अलावा और काफी हाई प्रोफाइल लोगों के फ्लैट भी हैं. यह बिल्डिंग लगभग 37000 वर्ग फुट के भूखंड पर खड़ी है. जिसका काम अगले साल 2024 के मध्य में शुरू होने की संभावना बताई जा रही है. यह संपत्ति विर्गो सीएचएस लिमिटेड की है. जिसमें दो शाखाएं हैं वेल विस्टा और मरीन. जिसमें 24 फ्लैट है.

मुंबई का पॉश एरिया है पाली हिल

पाली हिल में इन एक्टर्स के भी हैं घर

बॉलीवुड के एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रेखा, अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, फराह खान, विवेक ओबेरॉय और काफी फिल्म डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, म्यूजिक डायरेक्टर्स के घर भी पाली हिल में ही स्थित हैं.

यह भी पढ़ें : Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इरा खान की मराठी रीति रिवाज से होगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com